
abhishek upadhyay
@upadhyayabhii • 148,299 subscribers
Running most happening news network @TOPSecret24x7 Link given below. A Reporter in war! Russia-Ukrain-Armenia-Israel to Syria, everywhere!
Shorts
Videos

मुख्यमंत्री केशव मौर्या! योगी की मौजूदगी में खेल हो गया!!
abhishek upadhyay199,728 просмотров • 7 дней назад

बड़ी खबर- इलाहाबाद पश्चिम पश्चिमी से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को सुनिए। दुर्गा पंडाल में पहुंचे हैं। खुलकर हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं। डंके की चोट पर। कह रहे हैं- “जिनसे हमारी लड़ाई रहती है, उनके वोट एक लाख 21 हज़ार हैं। अगर हमारे लोग 70-80 परसेंट वोट नहीं डालेंगे तो कृष्णपुरी फिर से कसारी मसारी बन जाएगा” सत्ता के पूरे 9 साल तक हिंदुओं के नाम पर सिर्फ ‘अपनी’ सेवा? और चुनाव आते ही हिंदू बनाम मुसलमान करके खाएँगे जीत का मेवा? इस सरकार में मुसलमान बस पोलराइजेशन करने का सामान हैं? ‘सबका साथ सबका विकास’ का यही गुप्त ज्ञान है?
abhishek upadhyay68,176 просмотров • 3 дней назад

बड़ी ख़बर- योगी आदित्यनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में ‘लोकतांत्रिक’ बवाल हो गया। एक महिला पत्रकार ने योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछ लिया। योगी आदित्यनाथ अवाक रह गए। अगले प्रधानमंत्री बनने की धुन में उनकी बिना कोई सवाल लिए प्रेस कॉंफ्रेंस करने की आदत हो गई थी। महिला पत्रकार के सवाल से हतप्रभ योगी आदित्यनाथ तुरंत चलते बने। इस बीच महिला पत्रकार चीखती रही, "मुख्यमंत्री जी, प्रेस वार्ता के लिए बुलाया है तो सवाल तो लेते जाइए। ये प्रेस वार्ता है। मुख्यमंत्री जी! प्रेस का जवाब नहीं दे पा रहे हैं आप। फिर बुलाया किसलिए था?" सूचना के 'विशाल' तंत्र के होश फाख्ता हो गए। लखनऊ ने एक नई सुबह देखी। बिना कोई सवाल लिए, बिना किसी जवाबदेही के, सिर्फ पुलिस की लाठी के दम पर राज करने वाले तंत्र का ऐतिहासिक पर्दाफाश हुआ। कलम बधाई की पात्र है।
abhishek upadhyay813,635 просмотров • 1 месяц назад

Super Exclusive- योगी से सवाल की ऐसी सज़ा दी! महिला पत्रकार रो पड़ी!! प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने वाली दिव्या श्रीवास्तव का इंटरव्यू। सुनेंगे तो सिहर उठेंगे। "मैने योगी आदित्यनाथ से एक सवाल पूछा था। मुझे बीजेपी दफ्तर में घेर लिया। बहुत धमकाया। कहा- बुलडोजर चलेगा घर पर। LIU पीछे पड़ी है। मुझे चैनल से भी निकाल दिया गया। मैं अब कहीं नहीं हूं। मैं बहुत डरी हुई हूं।"
abhishek upadhyay556,855 просмотров • 1 месяц назад

बड़ी खबर- मेरी अभी दिव्या से बात हुई। She was in tears!!! If emergency has been declared in Lucknow? योगी आदित्यनाथ से सवाल करने पर प्रताड़ना? योगी आदित्यनाथ से प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में सवाल करने वाली महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव से पूछताछ की जा रही है? बीजेपी के वॉलंटियर्स को उसे घेरने के आदेश किसने दिए? LIU को उसके पूछताछ के निर्देश किसने दिए हैं? लखनऊ पुलिस क्या सत्ता की जयजयकार में सारी सीमाएं तोड़ दी जाएंगी? सवालों से डरे हुए शासक का ये स्तर? Yogi Adityanath Narendra Modi PMO India
abhishek upadhyay477,452 просмотров • 1 месяц назад

बड़ी खबर- टॉप सीक्रेट की खबर पर मुहर। MLC चुनाव से पहले बीजेपी में खुली बगावत। बीजेपी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बयान जारी किया। बयान जारी करके कहा कि आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों को धमका रहे हैं, मान्यता रद्द करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताया। गौरतलब है आजमगढ़ गोरखपुर फैजाबाद सीट के तहत आता है, जो योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा की सीट है। योगी आदित्यनाथ के लिए स्थितियां बहुत विपरीत हैं।
abhishek upadhyay30,961 просмотров • 2 дней назад

बहुत बड़ी ख़बर- योगी आदित्यनाथ नहीं हैं चेहरा! यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक बार फिर साफ किया- योगी नहीं हैं मुख्यमंत्री का चेहरा। उन्होंने बहुत साफ कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है कि चेहरा कौन होगा। ऐसे तो मोदी,शाह, राजनाथ, योगी, केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक, खुद पंकज चौधरी, सब चेहरा हैं। मगर मुख्यमंत्री कौन होगा, ये पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। बड़ी बात ये है कि पंकज चौधरी ने हाल फिलहाल यही बात दूसरी बार कही है। पहले आज तक को दिए इंटरव्यू में और अब एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में। अगला प्रधानमंत्री बनने का कैंपेन चला रही योगी आदित्यनाथ की टीम के लिए बुरी ख़बर है। तूफान बहुत तेज़ है और छप्पर का घर है!!
abhishek upadhyay449,519 просмотров • 1 месяц назад

ये संजय सर कौन हैं? क्या ये आवाज़ फ़रार श्रद्धा दुबे की है? इंस्पेक्टर विक्रम सिंह इस ऑडियो की जांच कीजिए। इसमें मृतक शिवा का भी नाम है। शिवा के मर्डर की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के परिचितों का भी जिक्र है। उसके ड्राइवर आमिर का भी नाम है। और किसी ‘संजय सर’ का भी जिक्र है। इसमें श्रद्धा दुबे द्वारा शिवा शर्मा को प्रताड़ित करने के भी साफ संकेत मिल रहे हैं, जिस प्रताड़ना के ब्योरे से अखबार रंगे हुए हैं। मैं इसकी पुष्टि नहीं करता हूं, बस आपके संज्ञान में ला रहा हूं कि इसकी जांच कीजिए। और अगर पुष्टि हो जाए तो बता दीजिएगा कि ये ‘संजय सर’ कौन हैं? जिनके बारे में इस ऑडियो में कहा जा रहा है कि मैं तुम्हारा नाम लिखकर ‘संजय सर’ को भेजती हूं। ये प्रथम दृष्टया बहुत रसूख वाले ‘संजय सर’ लग रहे हैं। न्याय दर्शन के प्रवर्तक महर्षि अक्षपाद गौतम ने न्याय के 16 सिद्धांतों का वर्णन किया है, जिनसे सत्य की खोज होती है। मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि इसी न्याय की प्रतिष्ठा के लिए इस ऑडियो की जांच करके सत्य सामने रखिए। आपकी कोतवाली में पत्रकारों के खिलाफ ‘ईश्वरीय’ एफआईआर दर्ज है, जिसमें योगी आदित्यनाथ को ईश्वर और पत्रकार को विदेशी शक्तियों का एजेंट बताया गया है। जब आप ऐसे ‘ईश्वरीय’ मामलों की जांच कर सकते हैं, तो मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले की भी जांच अवश्य करेंगे। सादर अभिषेक LUCKNOW POLICE
abhishek upadhyay90,222 просмотров • 9 дней назад

Super Exclusive- (यूपी के राजनीतिक हलकों में तूफ़ान लाने वाली ख़बर) योगी आदित्यनाथ के सूचना विभाग में सेक्सुअल हैरेसमेंट!! मुख्यमंत्री के लिए काम करने वाली लड़की का उत्पीड़न। बड़े और महत्वपूर्ण पद पर काम कर चुकी पीड़िता ने कैमरे पर आकर खोली सूचना विभाग की पोल। यौन उत्पीड़न से लेकर सूचना में जारी राजनेताओं के भयावह चरित्र हनन की आँखों देखी गवाही! Target killing करने वाले सूचना के सारे अड्डे उसकी ज़ुबान पर। अखिलेश यादव पर किस तरह की आपत्तिजनक AI क्लिप्स उसने देखीं! उन्होंने केशव मौर्या तक को नहीं बख़्शा!! विशाल सिंह इस कैंपेन के मास्टर माइंड!! विशाल सिंह ने कहा, वो सांपों के साथ सोती है!! "उन्होंने ये बात बोली। किसी महिला के बारे में कहना कि कि वो सांपों के साथ सोती है, ये बहुत ही वीभत्स बात है। इस पद पर बैठे किसी व्यक्ति से ये बात नहीं expect कर सकती हूं।" अब सुनते जाइए- योगी आदित्यनाथ के लिए काम करने वाली सूचना की टीम का हिस्सा रही इस लड़की ने टॉप सीक्रेट से जो कहा- 1- "मैं इस बात से हैरान हूं कि मैं मुख्यमंत्री के लिए काम करने वाली एक लड़की के साथ ये हो रहा है। 2- वो भी उस यूपी में जहां महिला सशक्तिकरण की इतनी सारी बातें होती हैं।" 3- उसने ऑन रिकॉर्ड बताया कि कैसे यूपी का सूचना विभाग अखिलेश यादव के लिए बेहद आपत्तिजनक AI क्लिप्स बनवाता है। 4- "उन्हें (अखिलेश को) लोग गाली दे रहे हैं। उनको दौड़ा रहे हैं। भगा रहे हैं मारने के लिए। 5- इस तरह की क्लिप्स थीं। मैने देखीं, अपनी आंख से।” 6- "विशाल सिंह को बेहद पसंद हैं ये AI क्लिप्स। वे ही मास्टरमाइंड।" 7- "बीजेपी के अपनों को भी टारगेट किया जाता है।" 8- केशव मौर्या को टारगेट करने की भी ऑन कैमरा, ऑन रिकार्ड गवाही। 9- सीएम सूचना की Creatives एजेंसी Famous innovations के लिए काम करने वाली लड़की की कैमरे पर आपबीती। 10- पीड़िता के मुताबिक उसे टच करने की कोशिश की गई, आपत्तिजनक बातें कही गईं। विरोध करने पर नौकरी से निकाला गया। 11- कहा गया कि ये विशाल सिंह का डिसीजन है, कुछ भी कर लो। कुछ नहीं होगा। 12- उसने पॉलिटिकल टारगेटिंग करने वाले सूचना के सभी दफ्तरों का खुलासा किया। 13- राजभवन के नजदीक वाले ऑफिस से लेकर गोमती नगर में सीएमएस वाले ऑफिस तक। 14- "गोमती नगर में सूचना के पैसों पर 50-60 लोगों की ऐसी टीम बिठा रखी है जो पॉलिटिकल वेंडेटा (राजनीतिक दुश्मनी) निकालने का काम ही हैंडल करते हैं।" सनसनीख़ेज़ गवाही। सारे सबूत, सारे दस्तावेज़ ऑन कैमरा। (टीज़र यहां।पूरा इंटरव्यू Top Secret के यूट्यूब चैनल पर और साथ ही कमेंट बॉक्स में)
abhishek upadhyay354,954 просмотров • 1 месяц назад

Big- ये यूपी की सबसे बड़ी ख़बर है। योगी आदित्यनाथ अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होंगे। अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री का चयन चुनाव के बाद सबसे सलाह मशवरा करके तय किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज डंके की चोट पर ऐलान कर दिया है। सोचिए, 'आज तक' के पास इतनी बड़ी ख़बर है और फिर भी वो खेल नहीं पा रहा है? आखिर क्यों? इस यक्ष प्रश्न का जवाब सिर्फ इतना है, कि आजतक की इस 'पंचायत' की स्पॉन्सरशिप में सरकार का हिस्सा कितना है?
abhishek upadhyay629,511 просмотров • 3 месяцев назад

बहुत बड़ी खबर- योगी नहीं होंगे बीजेपी का चेहरा। एक और मुहर। अब बीजेपी के सहप्रभारी ने साफ कर दिया कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं, मुख्यमंत्री संसदीय बोर्ड तय करेगा। यूपी बीजेपी के सहप्रभारी प्रदीप वर्मा सीतापुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले यूपी BJP के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी यही बात डंके की चोट पर कह चुके हैं। अब यूपी के सूचना निदेशक विशाल सिंह को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पुरानी बाइट फिर से चलवानी पड़ेगी? आखिर 7000 करोड़ की जयजयकार कैसे जस्टिफ़ाई होगी?
abhishek upadhyay97,529 просмотров • 16 дней назад

बड़ी खबर- बड़ा एक्शन कभी भी? योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का जो संबोधन किया है, उसमें ‘सूत्र’ छिपा हुआ है? उन्होंने अपने संबोधन में दो बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम लिए, मगर एक बहुत बड़ा नाम नहीं लिया, जो न सिर्फ मौके पर मौजूद था, बल्कि पुलिस महकमे व लोकभवन के बीच की असली कड़ी है। बहुत ही नाजुक घड़ी है!!
abhishek upadhyay17,716 просмотров • 2 дней назад

बहुत बड़ी ख़बर- गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल ने कुछ इस अंदाज़ में बोलना शुरू किया- "जो हमारी कमियां है, वो तो मुझे बताना ही पड़ेगा। ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री वहां विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद तो गर्वनर साहिबा ने जैसे पिटारा ही खोल दिया। "बिजली, पानी, पंखे और गंदगी की समस्या से लेकर ड्रग्स व दारू तक....." अपने भाषण में कोई भी सिरा नहीं छोड़ा। बंजर पड़ी ज़मीन में कुछ भी हरा नहीं छोड़ा! सोचिए, ये सीएम सिटी का हाल है, ज़मीन पर सिस्टम पूरा ध्वस्त है, बस भाषणों में कमाल ही कमाल है।
abhishek upadhyay427,241 просмотров • 2 месяцев назад

Super Exclusive- मंत्री का भी फोन नहीं उठाती ज्ञानेश कुमार की डीएम बेटी! मंत्री ने इसी सितंबर महीने में योगी को लिखी चिट्ठी। नोएडा की डीएम मेधा रूपम से जुड़ी बड़ी ख़बर। मंत्री ने योगी को लिखा- "न मेरा फोन उठाती हैं, न कार्यकर्ताओं का, न आम जनता का। जब ये हापुड़ की डीएम थीं, तब भी यही हाल था। इसीलिए वहां से हटाई गईं थीं।” टॉप सीक्रेट को दिए इंटरव्यू में मंत्री ने उठाया सवाल- "मुझे आश्चर्य है कि युवराज मेहता वाली रिपोर्ट में नाम होने के बावजूद मेधा रूपम के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं हुई?" पूरी खबर TOP SECRET
abhishek upadhyay145,846 просмотров • 28 дней назад

बड़ी खबर- अब लखनऊ में जेन अल्फ़ा आंदोलन। स्कूल में टीचर नहीं, कैसे करें पढ़ाई...? लखनऊ में सड़क पर उतरा Gen-अल्फा लाठी से आंदोलन कुचलने वाली सरकार के हाथ पांव फूले! चारों तरफ बस सूचना के विज्ञापनों का बताशा है! अगर वो फूट जाए तो नतीजे में सिर्फ तमाशा है!!
abhishek upadhyay346,737 просмотров • 2 месяцев назад

बड़ी खबर- यूपी में नितिन नबीन का एक और सेल्फ गोल!! बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के यूपी में हुए स्वागत में एक बार फिर से बड़ा खेल हो गया। जिस मेरठ दक्षिण की सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की बुलडोजर से दुकानें ढहाईं गई, उसी मेरठ दक्षिण में उसी विध्वंसक बुलडोजर से नितिन नवीन का स्वागत किया गया। मेरठ के लोगों में भारी नाराज़गी की चर्चा। जैसे किसी ने जले पर नमक छिड़क दिया हो!! इसके पहले जब नितिन नवीन लखनऊ आए थे तो उनके स्वागत में हनुमान जी को नचा दिया गया था। नितिन नबीन की अनुभवहीनता उनके पद पर बुरी तरह भारी पड़ रही है। ‘ये योगी और मोदी का दौर है’, का ऐलान करने के बाद खुद अपनी सीट हार जाने वाले नितिन नबीन के पास यूपी के वास्तविक हालातों का उतना ही फीडबैक है, जितना डोनाल्ड ट्रंप के पास मेरठ की सिवालखास विधानसभा की ख़बर!!
abhishek upadhyay156,210 просмотров • 1 месяц назад

गजब का दृश्य है ये तो। स्वतंत्र देव सिंह योगी आदित्यनाथ को लगातार हाथ के इशारे से समझाने की कोशिश कर रहे हैं, शायद ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि महाराज जी शांत! शांत!! सामने कैमरे चल रहे हैं!!! मगर योगी आदित्यनाथ ग़ुस्से से फायर दिख रहे हैं। संभवतः मंच पर कोई बीजेपी का ही कार्यकर्ता होगा, जो सामने आ गया होगा!! योगी आदित्यनाथ को जानने वालों के मुताबिक यही उनका वास्तविक सेल्फ है, जिस पर वे क़ाबू नहीं कर पाए, मगर उनके साथ साए की तरह रहने के लिए मशहूर स्वतंत्र देव सिंह तत्काल इसे समझ गए और उन्हें सचेत करने लगे!! मौक़ा चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों को राहत बांटने का था। दिलचस्प बात ये है कि सूचना ने योगी आदित्यनाथ के X account पर इस हिस्से को काटकर शेष video Live अपलोड किया है, मगर वो योगी आदित्यनाथ के YouTube पर इसे एडिट करना भूल गया। संभवतः विशाल सिंह पर लोड बहुत ज्यादा है! या फिर नियति का अपना कुछ इरादा है!!
abhishek upadhyay214,173 просмотров • 1 месяц назад

बड़ी खबर- एक बार फिर बीजेपी बनाम यूपी पुलिस! ये वाक़या था बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी की माँ के अंतिम संस्कार का। जगह थी, अयोध्या का घाट। पुलिस ने इस घाट पर हरीश द्विवेदी की माँ को श्रद्धांजलि देने आए बीजेपी नेताओं की गाड़ियों का चालान काटना शुरू कर दिया। पुलिस के इस चपेटे में हरीश द्विवेदी के गृह जनपद बस्ती के बीजेपी जिला महामंत्री अमृत वर्मा भी आ गए। ये वीडियो पुलिस के साथ उनकी नोक-झोंक का ही है। हरीश द्विवेदी और योगी आदित्यनाथ के रिश्ते जगज़ाहिर हैं। और यहीं से सवाल खड़ा होता है, कि आख़िर पुलिस को हरीश द्विवेदी की माँ के अंतिम संस्कार के मौके पर घाट पर खड़ी बीजेपी नेताओं की गाड़ियों के चालान काटने के निर्देश किसने दिए? ये कोई संयोग था? या फिर अयोध्या के पिछले दीपोत्सव के सरकारी विज्ञापनों से दोनों डिप्टी सीएम के नाम काट देने सरीखा सोचा समझा प्रयोग?
abhishek upadhyay55,684 просмотров • 12 дней назад

Exclusive- यूपी में MLC चुनावों से ठीक पहले विद्यालयों को मान्यता रद्द की नोटिस? योगी की प्रतिष्ठा बचाने की आखिरी कोशिश? टॉप सीक्रेट के पास MLC चुनावों में प्रशासन की ओर से विद्यालयों को दी जा रही नोटिसों की प्रति। नोटिसों में वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन के नाम पर विद्यालयों की मान्यता के कागज मांगे गए। प्रचार के आखिरी दिन 21 अक्टूबर को विद्यालयों को कागज दिखाने को कहा गया। विद्यालयों का आरोप- 'बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने के लिए धमकाने के लिए सिर्फ चुनिंदा विद्यालयों को दी जा रही नोटिस।' बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति। मॉडल कोड का उल्लंघन कहा। योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा वाली गोरखपुर-फैज़ाबाद सीट पर दी जा रही है नोटिस। वाराणसी क्षेत्र में भी दी गई नोटिस। टॉप सीक्रेट के पास आज़मगढ़ से लेकर बलिया तक विद्यालयों को दी जा रही नोटिस की प्रति। नोटिस में मान्यता के कागज के साथ ही शिक्षकों के नियुक्ति पत्र, उनके वेतन विवरण, उपस्थित पंजिका आदि भी मांगे गए। जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से जारी किए जा रहे हैं नोटिस।
abhishek upadhyay13,097 просмотров • 2 дней назад