
abhishek upadhyay
@upadhyayabhii • 141,072 subscribers
Running most happening news network @TOPSecret24x7 Link given below. A Reporter in war! Russia-Ukrain-Armenia-Israel to Syria, everywhere!
Shorts
Videos

बहुत बड़ी ख़बर- सड़क पर रात गुज़ारने को मजबूर शंकराचार्य। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय का सनसनीख़ेज़ आरोप। कन्नौज में डीएम व एसपी ने शंकराचार्य की यात्रा के आयोजक को धमकाया। शंकराचार्य को जगह दी, तो मुकदमा करे देंगे। चलेगा बुलडोजर। आयोजक ने आखिरी मौके पर कार्यक्रम से हाथ खींचे। इसके बाद सड़क पर ही ठहर गए शंकराचार्य। सवाल- आखिरी शंकराचार्य से क्यों इस कदर घबराई है योगी सरकार? आखिर कब तक सनातन से टकराएगा अहंकार का रथ? सच्चाई के अर्जुन से कब तक छिपेगा अनाचार का जयद्रथ?
abhishek upadhyay63,359 görüntüleme • 3 gün önce

बड़ी खबर— शंकराचार्य का बड़ा ऐलान। जो हिंदू गाय बेचना चाहते हैं, हम उनसे गाय ख़रीदेंगे। OLX की तरह से एक नई वेबसाइट शुरू करने जा रहे हैं। हम गाय को कटने नहीं देंगे। हिंदुत्व के नाम पर सत्ता का कारोबार करने वालों को शंकराचार्य से सीखना चाहिए। वास्तविक संत वही होता है जिसके मस्तिष्क में मेधा, ह्दय में करूणा व जीवट में प्रचंड संकल्प शक्ति होती है। शंकराचार्य अध्यात्म की ऐसी बड़ी लकीर खींचते जा रहे हैं, जिसके आगे अहंकार में डूबी सत्ता की विशाल अट्टालिकाएँ भी बौनी और तृणवत होती जा रही हैं!!
abhishek upadhyay150,608 görüntüleme • 16 gün önce

बड़ी खबर- कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को घेरे हुए ITBP के जवान। साथी जवान विकास सिंह की माँ के कटे हाथ के मामले में प्रशासन की लचर कार्रवाई से आहत जवानों ने आज कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ही घेर लिया। अब पता चला है कि तेज़ी से कार्रवाई हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्था एकदम से जागी है, मानो गहरी नींद के बीच लाइट चली गई हो, AC बंद हो गया हो, पॉवर बैकअप फेल हो गया हो!! ऐसे में उठना ही इकलौता विकल्प है!!
abhishek upadhyay93,136 görüntüleme • 14 gün önce

ये तस्वीरें शर्मनाक हैं। बीजेपी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कतार में 17 वें नंबर पर। एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में कुल 20 लोग थे। इसमें यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष 17वें नंबर पर खड़े थे। यहां तक कि चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी उनसे पहले थे। योगी आदित्यनाथ को ये सोचना था कि ये अनर्थ नहीं होने देना था। एक तो उन्हें एयरपोर्ट से हटाकर प्रेरणा स्थल पर रहने को कहा गया। फिर जब 'ऊपर' से आए फोन के बाद पंकज चौधरी आनन-फानन में एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें आगे नहीं आने दिया गया। ऐसी लड़ाई तो खानवा, प्लासी और पानीपत के मैदान में भी नहीं हुई होगी, जो यूपी की ज़मीन पर योगी आदित्यनाथ की छाया में चल रही है। योगी आदित्यनाथ का अपनों से ही 'सिविल वार' पिछले 8.5 सालों से लगातार जारी है। इतना जबरदस्त सिविल वार इससे पहले शायद अमेरिेका में अब्राहम लिंकन के राष्ट्रपति बनने से पहले ही चला होगा!! यूपी में बीजेपी के भीतर अद्भुत इतिहास बन रहा है!! न भूतो! न भविष्यत्!!
abhishek upadhyay434,407 görüntüleme • 4 ay önce

कुमार विश्वास के इस आलीशान घर की दो विशेषताएं हैं। घर पर “राम” जड़ा है। और बाहर “पुलिस पिकेट” का कमरा खड़ा है। यही जीवन का सत्य है। त्याग का जीवन होता तो राम रक्षा भी करते। पर माया की रक्षा तो पुलिस ही कर सकती है। वैसे भी कबीर दास लिख गए हैं- “माया महा ठगनी हम जानी, तिरगुन फांस लिए कर डोले, बोले मधुरे बानी!!”
abhishek upadhyay82,771 görüntüleme • 25 gün önce

ग़ज़ब याददाश्त है अखिलेश यादव की!! सारे थर्मल प्लांट के नाम, उनकी क्षमता सहित, ज़ुबान पर!!!
abhishek upadhyay58,704 görüntüleme • 18 gün önce

IANS तो आज ग़दर काटे हुए है। योगी आदित्यनाथ के क़ाफ़िले की तस्वीरें दर तस्वीरें दिखाए जा रहा है। पहले HM के घर से निकलते वक़्त की, अब यूपी सदन पहुँचते वक्त की! इस क़ाफ़िले के पीछे एक एम्बुलेंस चल रही है। ऐसा लग रहा है, मानो उस एंबुलेंस के भीतर प्रधानमंत्री की ‘तेल बचाओ’ की अपील लेटी हुई है!!
abhishek upadhyay72,741 görüntüleme • 23 gün önce

क्या पंचलाइन है? चौंके मुसलमान? NDTV की पत्रकारिता पर इसलिए घमासान!!
abhishek upadhyay44,012 görüntüleme • 14 gün önce

बड़ी ख़बर- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा। एक ही बयान में उनका पूरा इतिहास बता डाला। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर मारपीट करने से लेकर बच्चों के यौन शोषण सरीखे ऐसे आरोप जड़ दिए हैं जो आज तक कभी सुने भी नहीं गए थे। मगर आशुतोष पांडेय उर्फ ब्रह्मचारी की अपनी कहानी क्या है? गोंडा से लेकर शामली तक आशुतोष पांडेय का अपना इतिहास क्या है? उनके बारे में कानून की एफआईआरों में क्या लिखा है? अखबारों में कौन कौन से अपराध का ब्योरा छपा है? ऐसे घृणित और घिनौने अपराध? अध्यात्म की आड़ में सनातन का श्राद्ध? श्रीकांत त्यागी ने आशुतोष पांडेय की ऐसी क्रिमिनल हिस्ट्रीशीट खोलने का दावा किया है, जो अपने आप में तूफान है! सनातन के नाम पर मारीचों के जमघट को ये किसका अभयदान है?
abhishek upadhyay224,145 görüntüleme • 3 ay önce

बड़ी ख़बर- योगी-शंकराचार्य विवाद में कालनेमि के बाद अब रावण की एंट्री खुलकर शंकराचार्य के समर्थन में उतरे प्रसिद्ध कथावाचक अनिरूद्धाचार्य अनिरूद्धाचार्य ने साफ कहा कि प्रशासन को शंकराचार्य के चरणों पर गिरकर माफी मांगनी चाहिए और साथ ही ये भी जोड़ दिया कि शरण में आने पर रावण को भी क्षमा कर देते हैं राम जी। हिंदी साहित्य के रीतिकाल के प्रमुख कवि बिहारी लिख गए हैं- "देखन में छोटे लगें, घाव करें गंभीर" अनिरुद्धाचार्य ने आधुनिक काल के स्ट्रेचर पर रीतिकाल को जिंदा कर दिया!!
abhishek upadhyay200,660 görüntüleme • 4 ay önce

शंकराचार्य मामले पर बहुत बड़ी ख़बर अब योगी आदित्यनाथ के समर्थन और शंकराचार्य के विरोध में इस्तीफ़ा। अयोध्या में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया इस्तीफ़ा। राज्यपाल को भेजा इस्तीफ़ा। कहा - “सरकार का वेतनभोगी हूँ। मेरे मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ कोई अनर्गल प्रलाप करे और मैं रोबोट की तरह वेतन लेता रहूं। ये नहीं हो सकता।” ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का फ़ॉर्मूला नौकरशाही में भी लागू। नौकरशाह आधे बँटे, आधे कटे!! जय हो उत्तर प्रदेश की। जनकवि धूमिल पहले ही लिख गए हैं- “भाषा में भदेस हूँ इतना कायर हूँ कि उत्तरप्रदेश हूँ!!” Narendra Modi PMO India Yogi Adityanath Amit Shah
abhishek upadhyay172,181 görüntüleme • 4 ay önce

“अरे हम तो ऐसे ही आएं हैं!!” “कौन मामले में आई हो?” “हम कौनो मामले में नहीं आए हैं!!” पुलिस से सवाल जवाब कर रहे समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया की निगाह अचानक ही, महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए आई महिलाओं पर गई, और उसके बाद ये रोचक तस्वीर सामने आई। विरोध करने आई महिलाएं भी हंस पड़ीं, जिनका विरोध करने आई थी, वे भी मुस्करा पड़े। आनंद भदौरिया ने सह्दयता की बड़ी लकीर खींच दी। कटुता से भरी आधुनिक लोकतंत्र की तिजोरी से कुछ ख़ुशनुमा लम्हें झाँकते नज़र आए!!
abhishek upadhyay36,150 görüntüleme • 25 gün önce

Big- "केशव को होना चाहिए सीएम।" शंकराचार्य का बड़ा बयान। “डिप्टी सीएम समझदार है। वो समझता है कि हमारे अफसरों से गलती हुई है। इससे हमें नुकसान होगा। ऐसे समझदार व्यक्ति को मुख्यमंत्री होना चाहिए। जो अकड़ में बैठा हो, उसको मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए।” गुरु द्रोण की परीक्षा के दौरान अर्जुन ने चिड़िया की आंख पर वार किया था। शंकराचार्य ने तो सीधा उस महाधमनी में तीर मार दिया है, जो ह्दय से निकलकर पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाती है।
abhishek upadhyay164,966 görüntüleme • 4 ay önce

ये हैं अमित विक्रम त्रिपाठी। मूँछों पर ताव देते हुए!! कानपुर की किदवई नगर पुलिस चौकी के प्रभारी!! ओवर स्पीडिंग के एक मामले में एक लड़के को माँ-बहन की गालियाँ देते हुए और बिना किसी डर के कैमरे पर मारपीट करते हुए!! जानकारी मिल रही है कि घटना के सामने आने के बाद त्रिपाठी जी सिर्फ लाइन हाजिर किए गए हैं!! न सस्पेंशन हुआ है अब तक, न इनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज हुई है!! ये घटना तो कैमरे पर आ गई पर सोचिए कि इस आदमी ने अपने करियर में इस तरह के या फिर इससे भी संगीन कितने वाकए किए होंगे!! उनका हिसाब कौन देगा!! इस दौर की बेलगाम पुलिस को जैसे कोई ‘ईश्वरीय’ संदेश हो कि वो कुछ भी कर सकती है!! जब कैमरे पर पकड़ी जाएगी और शोर मचेगा तो कुछ दिन के लिए लाइन से अलग कर दिया जाएगा, फिर मेन लाइन से जोड़ दिया जाएगा!! और पुलिसिया अभयदान के ट्रांसफॉर्मर से अनियंत्रित विद्युत प्रवाह का दैवीय वरदान एक बार फिर शुरू हो जाएगा!!!
abhishek upadhyay281,666 görüntüleme • 8 ay önce

Very Big- अब योगी आदित्यनाथ को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब सुनिए। शंकराचार्य ने कुछ भी नहीं छोड़ा। वहां ले जाकर गिराया है, जहां से उठने की गुंजाइश भी खत्म हो जाती है। सुनिएगा- "ये गुंडे जैसी भाषा कौन बोल रहा है कि हम कानून का पालन करना भी जानते हैं और करवाना भी जानते हैं। क्या ये कानून है कि आप किसी को हिरासत में लेकर उसको चोटी उठा उठाकर पटको? कानून बता रहे हैं वो और वो भी उत्तर प्रदेश के सदन में खड़े होकर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हस्तक्षेप करें, नहीं तो हमे लगेगा कि प्रदेश गुंडों के हाथ में चला गया है।"
abhishek upadhyay137,528 görüntüleme • 3 ay önce

सरकार के पास एफआईआर! छात्रों के पास विरोध का लोकतांत्रिक अधिकार! लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर गजब का संघर्ष चल रहा है। छात्र हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। प्रयागराज में इकट्ठा हुए इन छात्रों के हाथों में ये मोमबत्ती नहीं, बल्कि उम्मीद की एक मशाल जल रही है!!
abhishek upadhyay12,460 görüntüleme • 8 gün önce

बड़ी खबर- ब्रजेश पाठक का और भी विस्फोटक बयान!! खुद के पार्टी बदलने और योगी आदित्यनाथ के एक ही पार्टी में बने रहने के सवाल पर बवाल कर दिया? कहा- “मैं दूसरे नाम के बारे में बात कर रहा हूँ, दूसरे नाम के। वे (योगी आदित्यनाथ) बीजेपी में कहाँ थे? हमारा मुंह मत खुलवाइए। पहले रिसर्च तो कर लीजिए जनाब!!” योगी आदित्यनाथ के बारे में BJP में ये बात जमकर चर्चा में है कि वे कभी पार्टी के थे ही नहीं, पार्टी काडर की उपेक्षा और उसमें छाए ज़बरदस्त असंतोष की मूल वजह यही है कि योगी का BJP से कनेक्ट ही नहीं है? वे अतीत में कई मौकों पर अपनी हिन्दू युवा वाहिनी के ज़रिए बीजेपी को आईना भी दिखा चुके हैं। मगर इस चर्चा पर ब्रजेश पाठक मुहर मार देंगे!? वो भी इतने खुले शब्दों में!! ये बताता है कि यूपी में जल जीवन मिशन की टंकियों से भी तेज़ गति से, बीजेपी के अपने नेताओं के धैर्य का पानी सूख चुका है!!
abhishek upadhyay128,151 görüntüleme • 3 ay önce

बड़ी खबर- हिंदू युवा वाहिनी का जिक्र। योगी आदित्यनाथ महाराजगंज में भाषण देते हुए बीजेपी के साथ साथ हिंदू युवा वाहिनी का जिक्र क्यूँ करने लगे? अभी हाल ही में उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के एक पदाधिकारी से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि उनके ऑफीसियल हैंडल से उसका नाम और नाम के नीचे हिंदू युवा वाहिनी तक लिखकर पोस्ट किया गया। क्या समुद्र की लहरों का उफान बता रहा है कि चंद्रग्रहण की रात नज़दीक है?
abhishek upadhyay30,052 görüntüleme • 22 gün önce

बड़ी खबर- पहले काशी में पिटे। प्रयागराज में तो चोटी खींच खींचकर पीटे गए॥ अब मथुरा मे बल प्रयोग हो गया। सब जगह हिंदू भक्तों की पुलिसिया सेवा हुई। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ के राज में बीजेपी का काशी, मथुरा, प्रयागराज हिंदू जीर्णोद्धार का स्वप्न पूरा हुआ। हिंदुओं की अच्छे से डेटिंग-पेंटिंग और मरम्मत की जा चुकी है। अब वे दूने जोश से नारा लगाएँगे- “बटेंगे तो कटेंगे!!”
abhishek upadhyay142,179 görüntüleme • 4 ay önce

टॉप सीक्रेट की ख़बर पर मुहर। योगी आदित्यनाथ की खातिर रो रोकर इस्तीफा देने वाले GST के डिप्टी कमिश्नर पर मऊ CMO का बड़ा बयान। "उन्हें दो बार मेडिकल जांच के लिए बुलाया जा चुका है, मगर वे हाज़िर नहीं हो रहे। हमने अब शासन को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है।" अयोध्या में तैनात प्रशांत कुमार सिंह के सगे बड़े भाई डॉ विश्वजीत सिंह ने टॉप सीक्रेट पर किया था सनसनीख़ेज़ खुलासा। दस्तावेज़ों समेत बताया था कि कैसे प्रशांत कुमार सिंह ने फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल की है, उन्हें जांच के लिए बार-बार बुलाया जा रहा है, मगर मेडिकल बोर्ड के सामने हाज़िर नहीं हो रहे। अब जब जांच अंतिम चरण में है, तो रिकवरी के डर से योगी आदित्यनाथ के समर्थन में रो रोकर इस्तीफा देने का किया नाटक।" मऊ जिले के CMO ने जांच से बचने के इसी तथ्य पर मुहर लगा दी है। टॉप सीक्रेट के खुलासे के बाद कहानी तेज़ी से उपसंहार की ओर बढ़ती हुई। TOP SECRET
abhishek upadhyay125,729 görüntüleme • 4 ay önce