Wasim Akram Tyagi's banner
Wasim Akram Tyagi's profile picture

Wasim Akram Tyagi

@WasimAkramTyagi • 161,330 subscribers

DIP Accredited Journalist. Tweets Are Personal, RTs No Endorsement. गलत बातों को सुनना और सुनकर हामी भर लेना, बहुत हैं फायदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता।

Shorts

अब इन फ्रिंज एलिमेंट्स को देखिए! ये नारा लगा रहे हैं कि, “हिंदुस्तान में रहना होगा, हिंदुओं को बाप कहना होगा।” DGP UP और UP POLICE बस इतना बता दें कि इन फ्रिंज एलिमेंट्स को ऐसे कौनसे विशेषाधिकार मिले हुए हैं, जो इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती? ये फ्रिंज एलिमेंट्स आए दिन इसी तरह की वाह्यात टिप्पणियां करते रहते हैं, लेकिन मजाल भला कि इनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो!

47,045 Aufrufe

भाजपा का यह नेता परिवार वाला भी है, और बीते दस साल में बिना कोई विवादित बयान दिए सिर्फ अपने काम से काम रखा है। अगर NDA Nitin Gadkari को प्रधानमंत्री बना दे तो BJP और देश दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

1,160,222 Aufrufe

एक मुस्लिम मुसाफिर किसी रेलवे स्टेशन पर है। उसे कहीं जाने के लिए गाड़ी पकड़नी है, वह उस ओर जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर ही कुछ लफंगे बैठे हैं, वो उस मुस्लिम मुसाफिर को देखकर ज़ोर ज़ोर से “जय श्री राम” बोलने लगते हैं। फिर कुंठित हंसी भी दिखाते हैं। भारतीय हिंदुओं ने “नए भारत” में बस यही हासिल किया है! यही भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों कमाई है, उसने एक सहिष्णु एवं उदार समाज को कुंठित एवं सांप्रदायिक बना दिया है।

221,610 Aufrufe

तीन बच्चे हैं! इतना सुनते ही Rubika Liyaquat भड़क गई। सामने वाला शख्स सीधा-साधा इंसान था, जो अपने बच्चों पर होती ऐसी वाह्यात टिपप्णी पर कुछ नहीं कह पाया, अगर मैं होता तो वहीं पर ऐसा करारा जवाब देता कि आईंदा कोई जाहिल किसी के बच्चों पर ऐसी जाहिलाना टिप्पणी ना कर पाता।

608,564 Aufrufe

लखनऊ स्थित छोटे इमामबाड़े घंटाघर और बड़े इमामबाड़े पर हिजबुल्लाह के कमांडर सैयद हसन नसरुल्लाह की शहादत पर हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लोगों हसन नसरुल्लाह जिंदाबाद का नारा बुलंद करते हुए इजराइल का झंडा🇮🇱 जलाया और Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו का पुतला फूंका। 🇮🇳🇵🇸

439,865 Aufrufe

ये वीडियो यूपी के गाज़ियाबाद के सिरोली गांव के हैं। पहले इन असमाजिक तत्वों ने मुसलमानों के गांव में ना आने का आह्वान किया, और फिर गरीब मजदूर सब्जी वाले, फेरी वाले का नाम पूछ-पूछ कर गांव से भगाया। ये वही कृत्य कर रहे हैं जो पहलगाम में आतंकियों ने किया है। DGP UP से अनुरोध है कि देश तोड़ने का षडयंत्र कर रहे इन अलगाववादियों के खिलाफ UP POLICE POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD से सख्त से सख्त कार्रावाई करे। इन जमूरो पर UAPA के तहत कार्रावाई की जाए।

297,152 Aufrufe

यह अलग ही बीमारी है। यह वीडियो जयपुर का है। एक युवती रील बनाने के चक्कर में विदेशी पर्यटक को डिस्टर्ब कर रही है। Jaipur Police ज़रा इस नचनिया को थाने में बुलाकर इससे रील बनवाएं।

367,433 Aufrufe

वीडियो यूपी के मुजफ्फरनगर का है। ट्रेफिक पुलिस कर्मी जामिन अली ने नो एंट्री में कार ले जाने से रोका तो कार सवार युवकों ने UP POLICE के जवान को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। यूपी के सीएम Yogi Adityanath बिहार में जाकर यूपी की ‘सुधरी’ कानून व्यवस्था का हवाला देकर वोट मांग रहे हैं, बुलडोजर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। अगर दम है तो इन उपद्रवियों पर बुलडोजर चलवाकर दिखाएं!

187,475 Aufrufe

AMU के छात्र विश्विद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर छात्र नेता फैसल त्यागी धरना देने जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया, उन्हें बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि छात्र नेता फैसल त्यागी पर बाहरी तत्वों की शह पर हमला किया गया है। यह पूरी तरह Aligarh Muslim University Aligarh Muslim University की विफलता है कि वो छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते। ALIGARH POLICE DIG Range Aligarh इस मामले का संज्ञान लेकर गुंडा तत्वों का इलाज करे।

12,513 Aufrufe

गंगा में नाव में इफ्तार करने वालो की ज़मानत रद्द हो गईं। उन पर और भी कई मुकदमे लाद दिए गए। लेकिन उसी गंगा में यह तमाम गंदगी देखकर किसी की भावना आहत नहीं हुई? UP POLICE और BJP की Yogi Adityanath सरकार गंगा में गंदगी फैलाने वालो के खिलाफ एक्शन लेगी?

80,563 Aufrufe

BJP आग बबूला! मगर क्यों? अभी पिछले दिनों एयरपोर्ट पर गरबा खेला जा रहा तब BJP आग बबूला क्यों नहीं हुई? जब ट्रेन में, हवाई अड्डे पर, रेलवे स्टेशनों पर विशेष गीत गाए जा रहे होते हैं, तब BJP आग बबूला नहीं होती? नमाज़ अदा करने से आग बबूला होना शैतान का काम है।

96,023 Aufrufe

उत्तराखंड के नैनीताल में उस्मान नामी एक शख्स पर बलात्कार का आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन उग्र भीड़ ने नैनीताल स्थित मस्जिद पर पथराव किया है। अब सवाल यह है कि मस्जिद पर पथराव करने वाले इन उपद्रवियों के खिलाफ Nainital Police Uttarakhand क्या एक्शन लेगी?

134,376 Aufrufe

यूपी के इलाहबाद में रेलवे स्टेशन के क़रीब रेलवे कॉलोनी के पास वर्षों पुरानी मस्जिद को स्थानीय प्रशासन ने बिना कोई को नोटिस दिए ज़मींदोज़ कर दिया। मस्जिद में रखीं धार्मिक किताबों की भी बुरी तरीके से बेअदबी की गई है। Government of UP यह आपके ही आदेश पर हुआ है?

169,140 Aufrufe

मुजफ्फरनगर का एक इलाक़ा है जनकपुरी! इस जनकपुरी में कुछ मुसलमानों ने भी मकान खरीद लिए। मुसलमानों का मकान खरीदना हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार उर्फ साधु गुर्जर को नागवार गुज़रा। यह असमाजिक तत्व उस बस्ती में पहुंचा और वहां जाकर मकान खाली कराने लगा। सवाल यह है कि DGP UP की UP POLICE इतनी लाचार और बेबस है कि इन असामाजिक तत्वों के सामने भीगी बिल्ली बन जाती है? ऐसे असामाजिक तत्वों का उचित इलाज कब होगा?

29,444 Aufrufe

महोदय Haryana Police Nayab Saini साहब! आपको यदि सबूत चाहिए तो सबूत वीडियो के रूप में मौजूद हैं। साफ दिख रहा है कि दरिंदों की भीड़ दो मजदूरों को उनकी झोपड़ी से निकालकर ले जा रही है, उन्हें जानवरों की तरह पीटा, जिनमें से साबिर मलिक की जान चली गई, जबकि असीरुद्दीन ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। CMO Haryana इन दरिंदों के घरों पर बुलडोज़र नहीं चलाओगे? Supreme Court of India इन दरिंदों को फांसी दीजिए।

152,208 Aufrufe

संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को SIT ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वे पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा में सक्रिय भूमिका में थे। इस हिंसा में पांच मुसलमानों की जानें गयी थीं, और जेल भी मुसलमानों को ही भेजा जा रहा है। धार्मिक स्वतंत्रता?

115,950 Aufrufe

यह कोई स्वामी आनंद स्वरूप हैं। इनका कहना है कि यही वो व्यक्ति होंगे जो इस दुनिया से इस्लाम को मिटाएंगे, यह इनकी कुंडली में लिखा है। हालांकि यह हेट स्पीच है, चूंकि आरोपी ‘दूसरा’ नहीं है इसलिए मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस इन्हें छू भी नहीं पाएगी। खैर बाबा जी! को सपने देखने और मुग़ालता पालने का पूरा अधिकार है, इसलिए ये खुश रहें। बाक़ी इस्लाम तो तब ना मिटा जब इसके मानने वाले महज़ 313 थे, और तब भी नहीं मिटा जब करबला में नवासा-ए-रसूल को उनके खानदान के साथ शहीद कर दिया था, तो अब क्या खाक मिटेगा। अब तो इस्लाम की रोशनी लगभग दुनिया के हर देश में पहुंच चुकी है। सुनो बाबा जी! इक़बाल ने सवा सो पहले लिखा था- कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा

49,619 Aufrufe

जिसे जानवरों की तरह पीट-पीट कर मार दिया गया, उस मजदूर का नाम साबिर मलिक है। साबिर प्लास्टिक बीनकर अपना परिवार पाल रहे थे। उन्हें गौआतंकियों ने गोमांस खाने के शक में मार डाला। Nayab Saini साहब इन दरिंदों के घरों पर बुलडोज़र चलेगा? इन दरिंदो को फांसी दो।

145,782 Aufrufe

Videos

WasimAkramTyagi's profile picture

ये सभी फ्रिंज एलिमेंट्स पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। ये अक्सर दक्षिणपंथियों के गैंग में भी दिख जाते हैं। इनका दावा है कि इन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। धर्म बदलकर अपनी पसंद का धर्म अपनाना या कोई भी धर्म ना मानना नागरिकों का अधिकार है। लेकिन किसी दूसरे धर्म पर विवादित एवं अशोभनीय टिप्पणियां करना, कानूनन अपराध है। अब इन फ्रिंज एलिमेंट्स की हरकतों देखिए! ये मुसलमानों के खिलाफ, उनके धर्म के खिलाफ और यहां तक कि पैग़ंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अमर्यादित एवं विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। आखिर क्या कारण है कि DGP UP की UP POLICE Saharanpur Police Shamli police ऐसे फ्रिंज एलिमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है? आखिर क्या कारण है कि National Commission for Minorities इनके खिलाफ एक्शन नहीं ले रहा है? आखिर क्या कारण है कि Yogi Adityanath की Government of UP इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है? सवाल यह है कि क्या इस देश में एक ही धर्म विशेष के लोगों की भावनाएँ हैं? जिनके आहत होने पर कार्रवाई की जाती है, और 'दूसरों' की धार्मिक भावनाओं का कोई सम्मान नहीं है? उन्हें कोई भी ऐसा फ्रिंज एलिमेंट्स आहत कर सकता है? आखिर इन सबको किसका संरक्षण है? जिसकी शह पर ये फ्रिंज एलिमेंट्स दूसरों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं?

Wasim Akram Tyagi

40,120 Aufrufe • vor 11 Tagen

WasimAkramTyagi's profile picture

जिस शख्स को पीटा जा रहा है, उसका नाम राहुल सिद्धार्थ है। राहुल सरकारी डॉक्टर हैं। वो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे, रास्ते में आवारा गाय आ गई, गाड़ी की टक्कर लगी और गाय मर गई। इसके बाद जो हुआ वो आपके सामने है। राहुल को हिंसक भीड़ ने बुरी तरह पीटा, उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब राहुल को पीटा जा रहा है, तो वहां पुलिस भी मौजूद है। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां जानवर के नाम पर इंसान के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जाता हो। इंसानों को जानवरों की तरह पीटा जाता हो। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया बार-बार दंभ भरते हैं कि उन्होंने प्रदेश को मुक्त बनाया है, वो यह नहीं कहते कि उन्होंने अघोषित तौर पर दक्षिणपंथी धार्मिक कट्टरपंथियों को अराजकता और हिंसा करने का लाइसेंस दे दिया है। पुलिस की मौजूदगी में राहुल को पीटा जा रहा है। लेकिन मजाल भला कि पुलिस उसे बचाए। जबकि यही पुलिस अभियुक्तों के पैर में गोली मारकर उनका एनकाउंटर करने के लिए विख्यात हो चुकी है। लेकिन इस हिंसक झुंड के सामने पुलिस ऐसे बेबस हो, मानो वह अधिकार विहीन हो।

Wasim Akram Tyagi

235,233 Aufrufe • vor 2 Monaten

वीडियो मे दिख रहे शख्स का नाम अशोक खरात है। यह महाराष्ट्रा के पुणे में रहता है, और खुद को ज्योतिष बताता है। यह “समस्या समाधान” के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं को के बहाने से अपने ऑफिस बुलाता, फिर उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता। इसके बाद गुप्त कैमरों से उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। यहां सिर्फ एक सवाल है और वो सवाल किसी सरकार या प्रशासन से नहीं है, बल्कि दक्षिणपंथी संगठनों से है कि वो इस दुराचारी के खिलाफ कब प्रदर्शन करेंगे? इस दुराचारी ने जिन महिलाओं के वीडियो बनाए हैं, क्या वो ‘दूसरे’ संप्रदाय की हैं? नहीं! तब इसके खिलाफ कब प्रदर्शन होगा? कब इसके बहिष्कार का आह्वान होगा? इसी पुणे में एक सप्ताह के भीतर दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों ने रोज़ा इफ्तार कर रहे रोज़ेदारों पर हमला करके उन्हें पीट-पीट कर लहुलुहान किया था। उससे पहले एक मुस्लिम शख्स के मुँह में गोबर दिया गया था। लेकिन इस घटना पर चुप्पी है! यह कैसा दोहरापन है?
0:47

Sensitive content

This media may contain sensitive content.

418,926 Aufrufe • vor 7 Monaten

WasimAkramTyagi's profile picture

यह घटना यूपी के शामली के लिलौन गांव की है। लिलौन निवासी मोमीन के परिवार से इसी गांव का निवासी शिवम नामी एक शख्स रंजिश रखता है। रंजिश महज़ चुनावी है। लेकिन इस चुनावी रंजिश में शिवम ने ऐसी क्रूरता दिखाई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बीते महीने मार्च की 10 तारीख को मोमीन के दो बच्चे घर से यह कहकर निकले कि वो खेलने जा रहे हैं। इन बच्चों को शिवम और उसके साथी नितिन और गोलू दोनों बच्चो को बहला फुसलाकर बडी नहर पर ले गए। आरोप है कि इन तीनों ने दोनों बच्चों को पहले बेरहमी से पीटा और फिर नहर में फेंक दिया, चूंकि एक बच्चा तैरना जानता था तो वह अपने छोटे भाई को भी किसी तरह नहर से निकाल लाया। इसके बाद शिवम और उसके साथियों तीनों ने दोनों बच्चों को अपने घर में बन्धक बना लिया, और उन्हें निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीट। बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय एवं क्रूरता की सूचना पाकर मोमीन मौके पर पहुंचे, तो शिवम और उसके साथियों द्वारा उनके साथ भी गाली गलौज की गई। जिसके बाद मोमीन द्वारा Call 112 पर कॉल कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं हुई है। अब यहां से कई सवाल हैं। क्या DGP UP की UP POLICE बच्चों के साथ अमानवीय एवं क्रूर रवैया अपनाने वाले शिवम और उसके गुर्गों के खिलाफ सख्त ऐसी कार्रावाई करेगी जो नज़ीर बने? इस घटना को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन आरोपितों पर कोई कार्रावाई तक नहीं हुई है, ऐसा क्यों? Yogi Adityanath की Government of UP में बच्चों के साथ क्रूरता करने वालो के साथ पुलिस इतना ढुल मुल रवैया क्यों अपनाए हुए है। इस मामले का NCPCR को संज्ञान लेना चाहिए, दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो नज़ीर बन जाए।

Wasim Akram Tyagi

279,271 Aufrufe • vor 5 Monaten

WasimAkramTyagi's profile picture

जहां सांप्रदायिक तनाव होता है ये गुंडे वहीं नज़र आते है। जहां तनाव नहीं है, वहां पहुंचकर ये गुंडे तनाव पैदा करते हैं। खुद को धर्म के लड़ाके बताकर ये गुंडे गालियां देते हैं, विवादित एवं भड़काऊ बयानबाज़ी करते हैं। लेकिन मजाल भला कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस इनके खिलाफ एक्शन ले पाए। अब ये गुंडे पुर्णिया सांसद पप्पू यादव को लेकर भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं। गालियां दे रहे हैं। मुसलमानों पर विवादित एवं भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं। यह सब दिल्ली में हो रहा है। Amit Shah के मातहत काम करने वाले CP Delhi #DilKiPolice और Delhi Police शायद ही इनके खिलाफ एक्शन ले पाए। मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस कानून से नहीं बल्कि ‘मालिक’ के ‘आदेश’ से चल रही है।

Wasim Akram Tyagi

114,790 Aufrufe • vor 2 Monaten