
Wasim Akram Tyagi
@WasimAkramTyagi • 161,330 subscribers
DIP Accredited Journalist. Tweets Are Personal, RTs No Endorsement. गलत बातों को सुनना और सुनकर हामी भर लेना, बहुत हैं फायदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता।
Shorts
Videos

सुप्रीम कोर्ट के वकील Mehmood Pracha को सुनिए! हालांकि उनके तेवर पहले भी ऐसे ही रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी बॉडी लैंग्वेज़ बता रही है कि ‘ज्ञानेश’ की विदाई नज़दीक है। और सिर्फ ज्ञानेश ही नहीं उनके ‘बॉस’ और उस ‘बॉस’ के ‘बॉस’ की भी कुर्सी खतरे में है। क्या ‘अच्छे दिन’ आने वाले हैं?
Wasim Akram Tyagi106,320 views • 14 days ago

ये कोई आतंकी है। और ये आतंकी दिल्ली में ही है। यह आतंकवादी मुस्लिम दुकानदारों को दुकान समेत ज़िंदा जलाने की धमकी दे रहा है। CP Delhi #DilKiPolice अगर रत्ती भर भी संविधान के प्रति ज़िम्मेदारी बची है, तो Delhi Police को आदेश दें कि इस आतंकवादी को ढूंढकर इस पर UAPA लगाएं। अब अगला सवाल Amit Shah से है, क्या उनका गृहमंत्री कार्यालय, HMO India इन आतंकी गतिविधियों को नहीं देखता है? आखिर इन पर कब एक्शन लिया जाएगा? और National Commission for Minorities आप भी कुछ कर लीजिए! कब तक जनता के पैसे से वेतन लेकर, गाड़ी बंग्ला दफ्तर लेकर सुविधा भोगी बने रहोगे?
Wasim Akram Tyagi25,447 views • 4 days ago

ये सभी फ्रिंज एलिमेंट्स पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। ये अक्सर दक्षिणपंथियों के गैंग में भी दिख जाते हैं। इनका दावा है कि इन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। धर्म बदलकर अपनी पसंद का धर्म अपनाना या कोई भी धर्म ना मानना नागरिकों का अधिकार है। लेकिन किसी दूसरे धर्म पर विवादित एवं अशोभनीय टिप्पणियां करना, कानूनन अपराध है। अब इन फ्रिंज एलिमेंट्स की हरकतों देखिए! ये मुसलमानों के खिलाफ, उनके धर्म के खिलाफ और यहां तक कि पैग़ंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अमर्यादित एवं विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। आखिर क्या कारण है कि DGP UP की UP POLICE Saharanpur Police Shamli police ऐसे फ्रिंज एलिमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है? आखिर क्या कारण है कि National Commission for Minorities इनके खिलाफ एक्शन नहीं ले रहा है? आखिर क्या कारण है कि Yogi Adityanath की Government of UP इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है? सवाल यह है कि क्या इस देश में एक ही धर्म विशेष के लोगों की भावनाएँ हैं? जिनके आहत होने पर कार्रवाई की जाती है, और 'दूसरों' की धार्मिक भावनाओं का कोई सम्मान नहीं है? उन्हें कोई भी ऐसा फ्रिंज एलिमेंट्स आहत कर सकता है? आखिर इन सबको किसका संरक्षण है? जिसकी शह पर ये फ्रिंज एलिमेंट्स दूसरों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं?
Wasim Akram Tyagi40,120 views • 11 days ago

जिस शख्स को पीटा जा रहा है, उसका नाम राहुल सिद्धार्थ है। राहुल सरकारी डॉक्टर हैं। वो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे, रास्ते में आवारा गाय आ गई, गाड़ी की टक्कर लगी और गाय मर गई। इसके बाद जो हुआ वो आपके सामने है। राहुल को हिंसक भीड़ ने बुरी तरह पीटा, उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब राहुल को पीटा जा रहा है, तो वहां पुलिस भी मौजूद है। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां जानवर के नाम पर इंसान के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जाता हो। इंसानों को जानवरों की तरह पीटा जाता हो। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया बार-बार दंभ भरते हैं कि उन्होंने प्रदेश को मुक्त बनाया है, वो यह नहीं कहते कि उन्होंने अघोषित तौर पर दक्षिणपंथी धार्मिक कट्टरपंथियों को अराजकता और हिंसा करने का लाइसेंस दे दिया है। पुलिस की मौजूदगी में राहुल को पीटा जा रहा है। लेकिन मजाल भला कि पुलिस उसे बचाए। जबकि यही पुलिस अभियुक्तों के पैर में गोली मारकर उनका एनकाउंटर करने के लिए विख्यात हो चुकी है। लेकिन इस हिंसक झुंड के सामने पुलिस ऐसे बेबस हो, मानो वह अधिकार विहीन हो।
Wasim Akram Tyagi235,233 views • 2 months ago
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

मानवता को शर्मसार करने वाला यह वीडियो महाराष्ट्र के वसई का है। संदीप पवार नामी एक दरिंदे ने चार वर्षीय बच्चे को पूरी ताक़त से सड़क पर पटख दिया। बच्चे का नाम विघ्नेश है उसके पिता का संदीप के साथ विवाद चल रहा था। संदीप ने उसकी सज़ा चार वर्षीय मासूम को दी है।
Wasim Akram Tyagi609,612 views • 6 months ago

दिल्ली में जमुना सफाई के नाम पर प्रोपेगेंडा करने के लिए अब आईटी सेल के टुकड़ाखोरों को जमुना में उतारा गया है। अब आप इस वीडियो को देखिए! वीडियो में दिख आईटी सेल का टुकड़ा खोर जमुना का पानी पीने का प्रोपेगंडा कर रहा है। वह पानी लेता है, उसे गटकने का दिखावा करता है और फिर पानी पिए बगैर ही बहा देता है।
Wasim Akram Tyagi859,964 views • 11 months ago

पत्रकार Shuaib Raza | شعیب رضا ने टीएमसी के बाग़ी सांसद Yusuf Pathan ने सवाल किया कि क्या वह फिर से TMC के सम्पर्क में है? इस सवाल को युसूफ पठान बार-बार टालते रहे। और फिर आखिरकार उन्होंने कह ही दिया, “मैं नहीँ बोलूंगा।” सही भी है! बोलने लायक़ बचे भी कहाँ हो! बोलने लायक़ होते तो बोलते भी।
Wasim Akram Tyagi183,356 views • 2 months ago
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

वीडियो मे दिख रहे शख्स का नाम अशोक खरात है। यह महाराष्ट्रा के पुणे में रहता है, और खुद को ज्योतिष बताता है। यह “समस्या समाधान” के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं को के बहाने से अपने ऑफिस बुलाता, फिर उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता। इसके बाद गुप्त कैमरों से उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। यहां सिर्फ एक सवाल है और वो सवाल किसी सरकार या प्रशासन से नहीं है, बल्कि दक्षिणपंथी संगठनों से है कि वो इस दुराचारी के खिलाफ कब प्रदर्शन करेंगे? इस दुराचारी ने जिन महिलाओं के वीडियो बनाए हैं, क्या वो ‘दूसरे’ संप्रदाय की हैं? नहीं! तब इसके खिलाफ कब प्रदर्शन होगा? कब इसके बहिष्कार का आह्वान होगा? इसी पुणे में एक सप्ताह के भीतर दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों ने रोज़ा इफ्तार कर रहे रोज़ेदारों पर हमला करके उन्हें पीट-पीट कर लहुलुहान किया था। उससे पहले एक मुस्लिम शख्स के मुँह में गोबर दिया गया था। लेकिन इस घटना पर चुप्पी है! यह कैसा दोहरापन है?
Wasim Akram Tyagi418,926 views • 7 months ago

यह सरासर बदतमीज़ी है। आखिर CP Delhi #DilKiPolice की Delhi Police को क्या हो गया है? प्रदर्शनकारियों के साथ बदतमीज़ी, बदसलूकी करते-करते स्वतंत्र पत्रकारों के साथ भी वही सलूक कर रही है। इस पुलिसकर्मी को देखिए! एक पत्रकार से पहले PIB कार्ड मांगता है, और फिर उस पर ऐसे चीखता है मानो वह पत्रकार अपराधी हो! इस बदसलूकी के खिलाफ Press Club of India को संज्ञान लेना चाहिए। CPJ Asia को देखना चाहिए कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस किस तरह पत्रकारों को प्रताड़ित कर रही है।
Wasim Akram Tyagi20,690 views • 9 days ago

यह घटना यूपी के शामली के लिलौन गांव की है। लिलौन निवासी मोमीन के परिवार से इसी गांव का निवासी शिवम नामी एक शख्स रंजिश रखता है। रंजिश महज़ चुनावी है। लेकिन इस चुनावी रंजिश में शिवम ने ऐसी क्रूरता दिखाई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बीते महीने मार्च की 10 तारीख को मोमीन के दो बच्चे घर से यह कहकर निकले कि वो खेलने जा रहे हैं। इन बच्चों को शिवम और उसके साथी नितिन और गोलू दोनों बच्चो को बहला फुसलाकर बडी नहर पर ले गए। आरोप है कि इन तीनों ने दोनों बच्चों को पहले बेरहमी से पीटा और फिर नहर में फेंक दिया, चूंकि एक बच्चा तैरना जानता था तो वह अपने छोटे भाई को भी किसी तरह नहर से निकाल लाया। इसके बाद शिवम और उसके साथियों तीनों ने दोनों बच्चों को अपने घर में बन्धक बना लिया, और उन्हें निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीट। बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय एवं क्रूरता की सूचना पाकर मोमीन मौके पर पहुंचे, तो शिवम और उसके साथियों द्वारा उनके साथ भी गाली गलौज की गई। जिसके बाद मोमीन द्वारा Call 112 पर कॉल कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं हुई है। अब यहां से कई सवाल हैं। क्या DGP UP की UP POLICE बच्चों के साथ अमानवीय एवं क्रूर रवैया अपनाने वाले शिवम और उसके गुर्गों के खिलाफ सख्त ऐसी कार्रावाई करेगी जो नज़ीर बने? इस घटना को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन आरोपितों पर कोई कार्रावाई तक नहीं हुई है, ऐसा क्यों? Yogi Adityanath की Government of UP में बच्चों के साथ क्रूरता करने वालो के साथ पुलिस इतना ढुल मुल रवैया क्यों अपनाए हुए है। इस मामले का NCPCR को संज्ञान लेना चाहिए, दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो नज़ीर बन जाए।
Wasim Akram Tyagi279,271 views • 5 months ago

गुजरात के अहमदाबाद का यह परिवार लंदन से अहमदाबाद ईद उल अज़हा मनाने आया था। आज ही इस परिवार के अपने उन्हें एयरपोर्ट पर विदा करने आए थे। उन्हें क्या ख़बर थी कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही, एक हादसा उनका सबकुछ बर्बाद कर देगा। #Planecrash | #AirIndia | #AhemdabadPlaneCrash
Wasim Akram Tyagi721,660 views • 1 year ago

मस्जिदों दरगाहों इबादतगाहों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे उन्हें Amit Shah के मातहत आने वाली Delhi Police ने हिरासत में ले लिया। इस वीडियो को देखिए पूर्व सांसद Kunwar Danish Ali को पुलिस हिरासत में ले रही है, वो इस हिरासत के खिलाफ भी बोल रहे हैं। सवाल यह है कि क्या विरोध प्रदर्शन भी समाप्त कर दिया गया है?
Wasim Akram Tyagi33,850 views • 20 days ago

जहां सांप्रदायिक तनाव होता है ये गुंडे वहीं नज़र आते है। जहां तनाव नहीं है, वहां पहुंचकर ये गुंडे तनाव पैदा करते हैं। खुद को धर्म के लड़ाके बताकर ये गुंडे गालियां देते हैं, विवादित एवं भड़काऊ बयानबाज़ी करते हैं। लेकिन मजाल भला कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस इनके खिलाफ एक्शन ले पाए। अब ये गुंडे पुर्णिया सांसद पप्पू यादव को लेकर भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं। गालियां दे रहे हैं। मुसलमानों पर विवादित एवं भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं। यह सब दिल्ली में हो रहा है। Amit Shah के मातहत काम करने वाले CP Delhi #DilKiPolice और Delhi Police शायद ही इनके खिलाफ एक्शन ले पाए। मदर ऑफ डेमोक्रेसी की पुलिस कानून से नहीं बल्कि ‘मालिक’ के ‘आदेश’ से चल रही है।
Wasim Akram Tyagi114,790 views • 2 months ago

इज़रायल की जीत के लिए कहीं हवन हो रहा है, कहीं कुछ हो रहा है। लेकिन मैं एक बात बताना चाहता हूँ, पूरे ईरान में कहीं गाय नहीं खाई जाती, लेकिन इजरायल में कोई दस्तरख्वान ऐसा नहीं है, जहां गाय नहीं खाई जाती हो। तो जहां तुम्हारी माता को चबा-चबा कर खाया जाता है, उसे तुम फादर लैंड कह रहे हो। मौलाना कल्बे जव्वाद
Wasim Akram Tyagi296,988 views • 7 months ago

सहारनपुर में 100 साल से भी अधिक पुरानी जिस मस्जिद को शहीद किया गया है, उसके बारे में सहारनपुर के हिंदुओं को सुनिए! ये सिर्फ हिंदू नहीं हैं, बल्कि विशुद्ध भारतीय हैं। ये कभी नफ़रत के सौदागरों के झांसे में ‘डरेंगे’ भी नहीं। इनकी बातों को सुनिए! और सोचिए कि भाजपा इस देश को गर्त में क्यों ले जाना चाहती है?
Wasim Akram Tyagi64,374 views • 1 month ago

पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan की कमेंट्री का यह वो वीडियो है जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल की कमेंट्री टीम में नहीं रखा गया। इरफान पठान खेल में होने वाली राजनीति का शिकार हुए हैं। वो गौतम गंभीर के क़रीबी माने जाते हैं, गंभीर की कई क्रिकेटरों से आपस में ‘चलती’ रहती है। पठान की इस कमेंट्री की शिकायत की गयी थी कि वो कमेंट्री के दौरान कुछ मौकों पर तीखी आलोचना भी कर देते हैं। लेकिन कौनसा ऐसा कमेंटेटर है जो आलोचना नहीं करता? सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव जितने भी कमेंटेटर हैं सब समय समय पर खिलाड़ी की आलोचना और सराहना करते रहे हैं। किसे बाहर किया गया?
Wasim Akram Tyagi636,150 views • 1 year ago

प्रतापगढ़ के रहने वाले स्वतंत्र टिप्पणीकार आलोक त्रिपाठी ने Congress सांसद Imran Pratapgarhi की तीखी आलोचना की है। आलोक का कहना है कि Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए कि उनकी पार्टी ने जिन्हें सांसद बनाया है, ग्राउंड पर उनकी कोई पकड़ ही नहीं है। खैर! आलोक को सुनिए!
Wasim Akram Tyagi131,835 views • 3 months ago

इस ‘नए भारत’ में जिन लड़ाकों को तैयार किया गया है, अब वो मैदान में उतर चुके हैं। नफ़रत की प्रयोगशाला में तैयार ये लड़ाके अब उन लोगों पर हमला कर रहे हैं जो प्रोटेस्ट करने वाले युवाओं का समर्थन कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए कि पहले एक नफ़रती चिंटू एक युवक पर हमला करता है, फिर वहां खड़े उसके गैंग के सदस्य उसे पीटना शुरू कर देते हैं। Amit Shah CP Delhi #DilKiPolice Delhi Police बताए कि इन अराजकतवादी तत्वों के खिलाफ कार्रावाई करेगी? या इनसे याचना करेगी?
Wasim Akram Tyagi110,063 views • 2 months ago
