
Akhilesh Yadav
@yadavakhilesh • 20,432,819 subscribers
Socialist Leader of India | President @samajwadiparty | Member of Parliament, Kannauj | Former Chief Minister, Uttar Pradesh
Shorts
Videos

भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपरवाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर को छिपाना था क्योंकि अब जब भी कोई भगवान राम का चित्र देखता है तो उसे भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों द्वारा अयोध्या के रामलला के मंदिर में की गई चोरी की याद आती है, जिससे भाजपाई गिरोह के ख़िलाफ़ जनाक्रोश और भी अधिक बढ़ जाता है। याद रहे इसी ‘भाजपाई गिरोह’ ने लखनऊ में रामचरितमानस पर भी लाठी चलवाई थी। भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ-साथ, ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे।
Akhilesh Yadav802,019 views • 20 hours ago

हमने सीखा है फूलों से जीने का हुनर ख़ुशबुओं से भर दो हर आँगन हर घर!
Akhilesh Yadav627,405 views • 1 day ago

‘पीडीए’ वोट की चोट से तोड़ेंगा भाजपा के पाप के घड़े फोड़ेंगा!
Akhilesh Yadav625,545 views • 1 day ago

हमारे देश में नारी के श्राप से कोई भी नहीं बच पाया है, वो अपने को चाहे कितना भी बड़ा और महत्वपूर्ण समझे। परिवार के दुखों का एहसास परिवारवालों को ही हो सकता है। जो घर उजाड़े, फ़र्ज़ी एनकाउंटर करवाए, दुखी माँ-प्रोफ़ेसर-पत्रकार को सरेआम बेइज़्ज़त करे, अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए पीडीए समाज का उत्पीड़न करे, ऐसा नेता : नहीं चाहिए, नहीं चाहिए!
Akhilesh Yadav207,587 views • 3 days ago

राज्यसभा की बात करनेवाले उप्र के मुख्यमंत्री जी में अगर रत्ती भर भी लाज-शर्म-हया हो तो भाजपा द्वारा बनाए गए सिक्किम के विवादित ‘राज्यपाल’ के बारे में बोलें। उत्तराखण्ड की बेटी के प्रति उप्र के मुख्यमंत्री जी का भी तो कोई दायित्व बनता है या नहीं। उत्तराखण्ड छोड़ आए तो क्या नैतिकता भी छोड़ आए हैं। देखते हैं उप्र के मुख्यमंत्री जी की आवाज़ किसी बच्ची के साथ हुए पाप के ख़िलाफ़ निकलती है या भयभीत होकर उनकी घिग्घी बंध जाती है। हमारी उनसे अपील है कि यदि उनमें अंश मात्र भी धर्म है तो वो एक आरोपी को राज्यपाल बनाने के फ़ैसले का घोर विरोध करें। ये उनको सीधी चुनौती है, नहीं तो वो सदैव के लिए मौन धारण कर लें। फिर तो यही माना जाएगा कि इसमें उनकी ख़ामोश सहमति भी शामिल है। दिल्ली का ड्रोन-दूरबीन तो सिक्किम तक नहीं देख पा रहा है देखते हैं उप्र के मुख्यमंत्री जी का बुलडोज़र वहाँ तक पहुँचाता है या नहीं। आज पूरे देश की हर बेटी और उनके माँ-बाप भाजपा के इस फ़ैसले से बेहद आक्रोशित हैं कि भाजपा ने घोर निंदनीय निर्णय लेते हुए अपने दल के एक ऐसे व्यक्ति को सिक्किम का राज्यपाल बनाया है जिसके घिनौने कुकृत्यों की वजह से एक बच्ची के साथ अन्याय हुआ और उसकी हत्या भी कर दी गई। भाजपा बेशर्म अपराधियों का गिरोह है। उत्तराखण्ड की बेटी के साथ न्याय हो!
Akhilesh Yadav245,419 views • 4 days ago

पवन का झोंका आएगा अंहकार सब उड़ जाएगा अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।
Akhilesh Yadav427,862 views • 8 days ago

जनता का सवाल बस इतना सा है कि जब कुछ आम लोग चुनाव आयोग की गलती पकड़ ले रहे हैं तो जिसके पास पूरा विभाग और अत्याधुनिक एआई टेक्नोलॉजी है, वो चुनाव आयोग अपनी गलती क्यों नहीं पकड़ पा रहा है? चुनाव आयोग से कोई भी आँकड़ा सही-गलत की तराज़ू पर तोले बिना क्यों और कैसे प्रकाशित कर दिया जा रहा है? चुनाव आयोग जनता के मामले में तो लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से हर त्रुटि पकड़ ले रहा है लेकिन अपने आँकड़ों की तार्किक विसंगति क्यों नहीं पकड़ पा रहा है या फिर पकड़ना नहीं चाह रहा है? सवाल तो बनता है ना?
Akhilesh Yadav97,212 views • 2 days ago

पानी पर चलनेवाला ‘बुलडोज़र’ ले आओ और ‘जलभराऊ भाजपा सरकार’ गिराओ!
Akhilesh Yadav474,211 views • 11 days ago

दिल्ली पहुँचने का ख़्वाब पालनेवाले, अब तो लखनऊ से भी जा रहे हैं लेकिन चलाचली की इस बेला में उनकी ‘वनस्पति’ के सेवन के साधन दिल्ली पुलिस की वैन में मिल रहे हैं। जनता कह रही है कि ये सब इंतज़ाम किसी ख़ास बात की ओर इशारा कर रहा है क्या? शराब से बचने की सलाह देनेवाले, ये क्यों नहीं कहते हैं कि ‘नशे’ से दूर रहो। विशेष: ये ‘गांजागंज’ की शूटिंग नहीं चल रही है, रियल वीडियो है, AI Generated भी नहीं है।
Akhilesh Yadav270,638 views • 7 days ago

भाजपा के लिए Heart Breaking News : भाजपा और उनके संगी-साथियों के पुश्तैनी समर्थकों ने अब सरेआम अपनी गलती मानकर पश्चाताप करना शुरू कर दिया है। अब केवल संयुक्त INDIA ही नहीं, भाजपाई भी भाजपा को हराएंगे। यही हालात रहे तो भाजपा दो अंकों क्या दहाई तक में न सिमट जाए। भाजपा केवल ये चुनाव ही नहीं हारेगी, एक दल के रूप में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। साहसी Main Street Media को इस बेबाक़ सत्यकारिता के लिए शुक्रिया और शुभकामनाएँ!
Akhilesh Yadav428,999 views • 12 days ago