Akhilesh Yadav's banner
Akhilesh Yadav's profile picture

Akhilesh Yadav

@yadavakhilesh20,433,469 subscribers

Socialist Leader of India | President @samajwadiparty | Member of Parliament, Kannauj | Former Chief Minister, Uttar Pradesh

Shorts

बहुत बुरी लग गई, जब बात ख़ुद पर आई पर जब औरों पर कही, तो न हुई कार्रवाई काश उनके साथ भी ऐसा ही होता जो विपक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और सरासर झूठे आरोप लगाते हैं। पक्षपात अन्याय का ही एक रूप है।

728,085 просмотров

जनता पूछ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उप्र के पहले दौरे में जनता ने ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के गुस्से की वजह से उनका बहिष्कार तो किया ही है, क्या डबल इंजन की टकराहट भी इस सन्नाटे की वजह है? दरअसल उप्र का भाजपा संगठन जन-आक्रोश के डर के मारे अपने घरों में दुबका बैठा है या प्रदेश से बाहर भाग गया है, नहीं तो कुछ लोग तो ज़रूर दिखाई देते, बेचारे ‘नव-निर्मित अध्यक्ष जी’ हाथ हिलाने के लिए तरसते दिखाई न देते। आज उन्हें भी पता चला होगा कि ‘5’ बड़ा या ‘7’। भगवान से धोखा करनेवालों का दुर्भाग्य देखिए कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवालों का झंडा तक उठानेवाले अब कोई नहीं बचा, वो भी किराये पर ही लाए गए। उप्र ने भाजपा की रिटर्न टिकट कन्फ़र्म कर दी है।

397,118 просмотров

“वनस्पति” चढ़ गई तार पर।

“वनस्पति” चढ़ गई तार पर।

322,453 просмотров

चाटुकारिता की भी रैंकिंग आती है क्या?

चाटुकारिता की भी रैंकिंग आती है क्या?

722,285 просмотров

आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो जिस ‘सिलेंडर’ से चूल्हा जलता था उसे ही चूल्हा बना लिया।

आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो जिस ‘सिलेंडर’ से चूल्हा जलता था उसे ही चूल्हा बना लिया।

455,026 просмотров

अब क्या लाल-अँगोछा देखकर हिरासत में लिया जाएगा। भाजपा सरकार ने गाँव को गोद लेने की बात कही थी या विरोधी को?

अब क्या लाल-अँगोछा देखकर हिरासत में लिया जाएगा। भाजपा सरकार ने गाँव को गोद लेने की बात कही थी या विरोधी को?

399,058 просмотров

स्पष्टीकरण: एआई जेनरेटेड नहीं है। बाक़ी सरकार स्वयं देख ले उसे कुछ करना है या 14 दिनों में छुट्टा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलवाने का अपना ‘जुमला’, जाले हटाकर, झाड़ पोंछकर फिर से दोहराना है।

स्पष्टीकरण: एआई जेनरेटेड नहीं है। बाक़ी सरकार स्वयं देख ले उसे कुछ करना है या 14 दिनों में छुट्टा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलवाने का अपना ‘जुमला’, जाले हटाकर, झाड़ पोंछकर फिर से दोहराना है।

449,155 просмотров

बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! ये दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार माँग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफ़ी।

बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! ये दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार माँग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफ़ी।

503,930 просмотров

जब भी कहीं कोई आग जलाना ख़ुद को जलने से उससे बचाना

जब भी कहीं कोई आग जलाना ख़ुद को जलने से उससे बचाना

302,351 просмотров

जब इंसाफ़ की आवाज़ उठाने के लिए किसी को हिरासत में ले लिया जाए, वही समय कलयुग है। समाजवादी पार्टी की मा. सांसद का गुनाह क्या केवल इतना है कि वो उस माँ की मदद कर रही थीं, जिसने अपना बेटा खोया है, और जो संवेदनहीन-निर्मम भाजपा राज में न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। भाजपा के समर्थक भी इस बात से शर्मिंदा होंगे और इस जुल्म और ज़्यादती की निंदा करेंगे। पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा!

187,016 просмотров

भाजपावाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले उप्र में 12 महिलाओं को तो भेजते।

भाजपावाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले उप्र में 12 महिलाओं को तो भेजते।

248,888 просмотров

जो सब कुछ जोड़े, सबको जोड़े, वही ‘योग’ है। मन से लेकर मानव तक ‘योग’ ही सबसे बड़ा जीवन-सूत्र है। ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ!

जो सब कुछ जोड़े, सबको जोड़े, वही ‘योग’ है। मन से लेकर मानव तक ‘योग’ ही सबसे बड़ा जीवन-सूत्र है। ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ!

71,367 просмотров

जहाँ भी जाओगे, सांड पाओगे : उप्र पशु पर्यटन

जहाँ भी जाओगे, सांड पाओगे : उप्र पशु पर्यटन

1,873,996 просмотров

जब बिजली का मीटर ही गड़बड़ है तो फिर मीटर रीडर से क्या अपेक्षा की जाए।

जब बिजली का मीटर ही गड़बड़ है तो फिर मीटर रीडर से क्या अपेक्षा की जाए।

138,299 просмотров

ये है भाजपा का बनाया ख़स्ताहाल बुदेलखंड एक्सप्रेसवे… अपनी सुरक्षा, अपने हाथ।

ये है भाजपा का बनाया ख़स्ताहाल बुदेलखंड एक्सप्रेसवे… अपनी सुरक्षा, अपने हाथ।

1,361,560 просмотров

गिरती/फटती टंकी समाचार : एक और टंकी भाजपाई भ्रष्टाचार का बोझ न उठा पाई। पहले ‘गिरती टंकी समाचार’ महीने में एक बार आता था, अब ये समाचार सप्ताहिक आने लगे हैं। ये ‘जल जीवन मिशन’ नहीं ‘जल कमीशन मिशन’ है।

गिरती/फटती टंकी समाचार : एक और टंकी भाजपाई भ्रष्टाचार का बोझ न उठा पाई। पहले ‘गिरती टंकी समाचार’ महीने में एक बार आता था, अब ये समाचार सप्ताहिक आने लगे हैं। ये ‘जल जीवन मिशन’ नहीं ‘जल कमीशन मिशन’ है।

256,439 просмотров

भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।

भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।

150,312 просмотров

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : भाजपा के कुशासन मॉडल का विशेष समाचार बुलेटिन दिनांक: 25 दिसंबर, 2024 संवाददाता: पीडीए पत्रकार समाचार: देखो भाजपा सरकार के अचंभे, बिना तार के खंभे! समाजवादियों ने तो ‘पहले ही एक गाने में कहा था ‘बिन बिजली के खड़ा है खंभा’ भाजपा राज में ये कोई गाना-अफ़साना नहीं बल्कि शत-प्रतिशत सत्य है। #प्रयागराज_महाकुंभ_2025

801,509 просмотров

नव उद्घोष की नई शपथ चुनें वही मार्ग जो हो सत्य!

नव उद्घोष की नई शपथ चुनें वही मार्ग जो हो सत्य!

88,292 просмотров

ये है कच्चा चिट्ठा, भाजपा राज में : - ‘नारी-वंदना’ - ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ - ⁠’आत्मनिर्भरता’ - ⁠’जन रक्षक पुलिस’ - ⁠’भाजपाई अमृतकाल’ जैसी भाजपाइयों की बड़ी-बड़ी लुभावनी बातों का। लखनऊ उप्र की राजधानी है और ये घटना वहीं की है। जब मुखिया जी के दीये के तले अंधेरा होगा तो बाक़ी प्रदेश भाजपा राज में अंधेर नगरी ही कहलाएगा।पुलिस को किसी के भी साथ अभद्रता करने की छूट नहीं होती है, इसीलिए ऐसा दुर्व्यवहार और दुस्साहस तब तक संभव नहीं है जब तक पुलिस को सत्ता की मूक अनुमति न मिली हो। तुरंत कार्रवाई की अपेक्षा है। निंदनीय!

514,326 просмотров

Videos

yadavakhilesh's profile picture

श्री सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए। जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है, उसकी असंवेदनशीलता और हृदयहीनता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं है अत: भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है। भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। उनके लिए धन ही प्रधान है। वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है। जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता। ‘सत्याग्रह’ का महत्व वो क्या जानें जो ‘सत्ताग्रह’ के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज़ लोग हैं। लोकतंत्र का गला घोंटनेवाली महापापी-अधर्मी भाजपा और उसके भूमिगत अपंजीकृत संगी-साथियों के गिरोह को हराने और सदैव के लिए हटाने के लिए आपके मनोबल और नैतिकता की महाशक्ति हर सच्चे भारतीय की प्रेरणा बनती रहे और आप देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए नकारात्मक ताक़तों के ख़िलाफ़ सदैव प्रकाश स्तंभ बने रहें, यही हम सबकी चाह है और प्रार्थना भी। Sonam Wangchuk

Akhilesh Yadav

1,496,932 просмотров • 4 дней назад

yadavakhilesh's profile picture

भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा याचना करें। संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि वो झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें। अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए, श्रद्धा के प्रतीकों को धारण करके भोल-भाले आस्थावानों को ठगना महा-अधर्म है। हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा। आज पूरा देश देख रहा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा और उनके अपंजीकृत संगी-साथी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वहाँ-वहाँ घोर बेईमानी, चोरी, गबन, लूट हो रही है। अभी तो ये पहली परत खुली है, आगे-आगे देखिए खुलता है क्या!

Akhilesh Yadav

297,434 просмотров • 1 день назад

yadavakhilesh's profile picture

गोरखपुर की शहरी जनता अपने विधायक-मुख्यमंत्री के ‘लोकल डबल इंजन’ से पूछ रही है कि तथाकथित स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर अरबों के जिस फ़ंड का ख़र्चा काग़ज़ों में दिखाया गया है, वो कौन डकार गया। दूसरों को आँख बंद करके ‘शासन-प्रशासन’ के नाम पर कोसनेवालों ने अब क्या अपनी आँखें बंद कर ली हैं? माननीय को चिराग तले का अंधेरा नहीं दिखता है तो कम-से-कम चिराग़ तले का पानी ही देख लें। अब क्या वो अपने क्षेत्र के शिकायत करनेवालों पर भी अपने कटु वचनों की भड़ास निकालेंगे। इनकी कड़वाहट देखकर तो करेला भी शर्मा जाता है। सबसे पहले जल भराव के पीड़ितों के लिए भोजन-पानी, दैनिक ज़रूरतों के सामानों, दवाइयों व रैन बसेरे का इंतज़ाम किया जाए। हम जलमग्न क्षेत्रों में हुई जनता की हानि की भरपाई की माँग करते है। महंगाई व बेरोज़गारीजन्य ‘मंदी, भ्रष्ट जीएसटी तंत्र तथा भाजपाई वसूली’ से जूझते व्यापारियों की हालत वैसे ही बहुत जर्जर है, अब जलभराव के कारण वो अपने माल की हानि बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। कारोबारियों को बिना किसी भेदभाव के, ईमानदारी से मुआवज़ा दिया जाए। सरकार के भ्रष्टाचार का ख़ामियाज़ा जनता या दुकानदार भाई क्यों भुगतें? साथ ही हमारी माँग ये भी है कि जलभराव के बाद आनेवाली बीमारियों से भी बचाव के उपाय किये जाएं व सफ़ाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। अब क्या वो गोरखपुर का नाम भी बदलकर ‘जलनगरी’ रखनेवाले हैं? अब तो साबित हो गया है कि माननीय जापान किसी और की ख़ोज में गये थे न कि सिटी प्लानिंग जैसा कोई अनुभव लेने, नहीं तो गोरखपुर की ये दुर्गति न होती। इस बार भाजपा के हाथ से गोरखपुर भी गया!

Akhilesh Yadav

87,231 просмотров • 18 часов назад

yadavakhilesh's profile picture

कभी ‘माँ गंगा के उद्धार के लिए’ अनशन पर बैठे श्री जी. डी. अग्रवाल जी ने निरंतर अपनी माँग बीजेपी सरकार के सामने रखी थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी और वो अपना जीवन खो बैठे थे। श्री सोनम वांगचुक जी और केन-बेतवा के आदिवासी-किसान आंदोलनकारियों को भाजपा से किसी भी प्रकार की सहानुभूति और सहृदयता की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। इसीलिए आप अनशन के माध्यम से अपने बहुमूल्य जीवन को दाँव पर न लगाएं। आप सबके अदम्य संघर्ष और संकल्प की शक्ति जब भाजपा को हटाने के, हम सबके आंदोलन से जुड़ेगी, तो भाजपा हारेगी और हमेशा के लिए हट -मिट जाएगी। जो भाजपाई और उनके संगी-साथी महात्मा गांधी जी में विश्वास नहीं करते हैं, वो उनके संघर्ष और विरोध के तरीकों में क्या विश्वास करेंगे।

Akhilesh Yadav

176,293 просмотров • 3 дней назад