Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

Epstein से हरदीप पुरी का पुराना नाता है

41,756 views • 7 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

जब Epstein ने हरदीप पुरी से पूछा कि Reid Hoffman के साथ मीटिंग कैसी थी? तब हरदीप पुरी कहते हैं कि मैं आपसे पर्सनली मिलकर ये बताना चाहूंगा। आखिर हरदीप पुरी बार-बार Epstein से मिलने का बहाना क्यों बना रहे थे? हरदीप पुरी बताएं कि एक बलात्कारी के साथ रिश्ता रखना अपराध है या नहीं? सब जानते हुए भी वे Epstein का बचाव कर रहे हैं, लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। अब अगर ये कहा जाए कि हरदीप पुरी जी को ये नहीं पता कि जिस Epstein की वो सेवाएं ले रहे हैं, वो जेल काटकर आया है, तो उन्हें पद पर रहने का हक नहीं है। सच्चाई यही है कि हरदीप पुरी एक झूठे व्यक्ति हैं। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ जी 📍 दिल्ली

Congress

18,348 views • 7 months ago

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पूरे देश में White T-shirt कैंपेन चलाया है। इस कैंपेन में हमारी महिला कार्यकर्ता टी शर्ट पर 'The PM is Compromised' लिखकर पूछ रही हैं कि हरदीप पुरी ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया है? हरदीप पुरी का नाम Epstein फाइल में ही नहीं आ रहा, उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि Epstein जैसे सीरियल रेपिस्ट और Paedophile व्यक्ति के साथ उनका उठना-बैठना रहा है। Epstein फाइल में नरेंद्र मोदी के मंत्री हरदीप पुरी के साथ ही उनके पूंजीपति दोस्त अनिल अंबानी का भी नाम आ चुका है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि हरदीप पुरी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें। पूरी दुनिया में Epstein फाइल ने तहलका मचा रखा है, लोगों का इस्तीफा लिया जा रहा है, लेकिन हिंदुस्तान में ऐसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में महिला कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। हम आपको तब तक घेरेंगे, जब तक हरदीप पुरी का इस्तीफा नहीं हो जाता है। : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी

Congress

33,480 views • 7 months ago

हरदीप सिंह पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा- मेरी Epstein से ज्यादा बात नहीं हुई। एक दो इमेल हुए और तीन-चार बार मुलाकात हुई। ये सरासर झूठ है। हरदीप सिंह पुरी ने एक और इंटरव्यू में कहा- मैंने कभी अपॉइंटमेंट नहीं मांगा। ये बात भी झूठ है, क्योंकि हरदीप पूरी खुद पूछते थे 👇 Jeff, Can I See You? Jeff, Are You In Town? जब हरदीप सिंह पुरी ने कभी अपॉइंटमेंट नहीं मांगा तो फिर ये सब क्या था। क्या आप पर मोदी का दबाव था कि जाइए और Epstein से मिलिए। 2014-16 के बीच भारत के 3 राजदूत अमेरिका में रहे। सवाल है- आखिर किसके निर्देश पर रिटायर हो चुके हरदीप सिंह पुरी को Epstein से मिलने भेजा जाता था। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 जी

Congress

32,931 views • 7 months ago

हाल में हरदीप सिंह पुरी का एक और इंटरव्यू देखा, जो 17 मिनट का था। इसमें 11 मिनट तक उन्होंने सफाई दी और 5-6 मिनट राहुल गांधी जी पर बोले। लेकिन हमारा मानना है कि राहुल गांधी जी को Epstein के दोस्तों के वैलिडेशन की जरूरत नहीं है। हरदीप पुरी ने कहा- 'In hindsight it was a mistake, after that I did not have much contact.' जबकि पिछले इंटरव्यू में कहा था कि वो uneasy हो गए थे। सवाल है- असहज होने के बाद Epstein से क्यों मिलते रहे? हरदीप पुरी ने यह भी कहा- 'Then, from that time in 2014 till I left, only 3-4 meetings more.' जबकि ये झूठ है। 2014-17 के बीच हरदीप पुरी और Epstein के बीच 62 ईमेल एक्सचेंज हुए। इसके अलावा, 2014 में 5, 6, 8 और 9 जून, 19, 23 और 24 सितम्बर, 9 और 10 अक्टूबर को मीटिंग्स में क्या बात हुई? सवाल है- जून, 2014 में हरदीप पुरी क्या थे, किस पद पर थे और उन्होंने किस हैसियत से Epstein से मुलाकात की। इसमें रोचक बात ये है कि नरेंद्र मोदी ने मई, 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और जून, 2014 में हरदीप पुरी की मुलाकात का सिलसिला शुरू होता है। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी बर्थडे विश कर रहे हैं और बिल गेट्स से डर रहे हैं। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 जी

Congress

21,013 views • 7 months ago

पिछले कुछ समय से Epstein Files को लेकर पूरे विश्व में चर्चा है। इस मामले को लेकर 7 देशों के नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं। दुख की बात है कि नरेंद्र मोदी और हरदीप सिंह पुरी का नाम भी इसमें शामिल है। हरदीप सिंह पुरी ने इस बारे में मुंह खोला। कुछ इंटरव्यू दिए, जिनमें जमकर झूठ बोला। ये वही हरदीप सिंह पुरी हैं, जिन्हें बिना सांसद बने ही नरेंद्र मोदी ने मंत्री बना दिया। • हरदीप सिंह पुरी ने कहा- जब वे पहले बार एपस्टीन से मिलने जा रहे थे तो उन्हें पता ही नहीं था कि वे कहां जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें कहा गया था कि ड्राइवर उन्हें छोड़ देगा • ये कितना शर्मनाक है कि ऐसी बात एक फॉरेन सर्विस का अधिकारी कह रहा है, जो कि अमेरिका में एम्बेसडर था • हरदीप सिंह पुरी ने इंटरव्यू में यह भी कहा- एपस्टीन से मिलने जाते वक़्त मैं थोड़ा असहज हुआ तो गूगल किया कि कहां जा रहा हूं और फिर आपस में पूछा कि क्या एपस्टीन से मिलने जाना चाहिए सवाल है- ये सब जब हुआ तो क्या हरदीप सिंह पुरी बच्चे थे? : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ जी

Congress

20,380 views • 7 months ago