Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

कोचिंग संस्थान नशें से भी खतरनाक ❣️

15,299 views • 5 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

पिछले दिनों दिल्ली की एक आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी के भराव से 3 होनहार अभ्यार्थियों का डूबने से दुखद देहांत हुआ। मैं अपने आराध्य से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिवारों को यह वज्रपात सहन करने की क्षमता प्रदान करें। मैं सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा कि कोचिंग संस्थानों में इस तरह की घटना इन दिनों आम बात हो गई है। कुछ दिन पहले दिल्ली के ही एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी। कोचिंग संस्थान को नियमित और निर्देशित करने के लिए एक नियामक संस्थान की आवश्यकता है। संस्थान कमाई का जरिया मात्र नही है.... इसमें माता पिता अपनी खून पसीने की कमाई को निवेश करते हैं, होनहार विद्यार्थी अपनी मेहनत का निवेश करते हैं, परिवारजन और शुभचिंतक अपने सपनो का निवेश करते हैं। कोचिंग संस्थान के अतिरिक्त दबाव ने कोटा जैसे शहरों को आत्महत्या का हब बना दिया है। मेरा सरकार से विशेष निवेदन है कि इस विषय की गंभीरता को गहनता से समझे और एक संतुलित नीति बना कर कोचिंग संस्थानों हेतू नियामक संस्था का सृजन करें।

Ravindra Singh Bhati

36,866 views • 2 years ago