Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

बड़ी खबर- झारखंड की विधानसभा में ‘टॉप सीक्रेट’ की खबर की गूँज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उठाया यूपी की दागी कंपनी का मुद्दा। टॉप सीक्रेट ने दिखाई थी खबर। “झारखंड में जो बवाल है! यूपी वाली कंपनी का कमाल है!!” सवाल है कि आखिर यूपी की विधानसभा और विधानपरिषद...

20,183 Aufrufe • vor 19 Tagen •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

Super Exclusive- झारखंड में जो बवाल है! यूपी वाली कंपनी का कमाल है!! यूपी की विधानसभा और विधानपरिषद में हुई नियुक्तियों में गंभीर धांधलियों के आरोपों की दागी कंपनी आखिर झारखंड कैसे पहुंची? कैसे झारखंड लोकसेवा आयोग से लेकर स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, फॉरेस्ट आदि परीक्षाओं का ठेका लिया? यूपी की विधानसभा और विधानपरिषद की जिस परीक्षा में हर पांचवी नियुक्ति, नेताओं और अधिकारियों के लड़के-बच्चों की हुई, ऐसी परीक्षा कराने वाली कंपनी पर कौन मेहरबान था? सोचने वाली बात ये भी है कि इस दागी कंपनी द्वारा कराई गई परीक्षा से हुई भर्ती के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश हो गए थे। फिर इस आदेश को रोकने सुप्रीम कोर्ट क्यूं पहुंची यूपी की मशीनरी? आखिर सीबीआई जांच से यूपी में किसे डर था? जब लखनऊ में हो रहा था इतना बड़ा खेल, सरकार का ध्यान किधर था? पूरी खबर TOP SECRET

abhishek upadhyay

39,552 Aufrufe • vor 20 Tagen

Super Exclusive- CBI देख रही थी! यूपी टू झारखंड बड़ा ख़ुलासा झारखंड की परीक्षाओं में खेल करने वाली यूपी वाली कंपनी की जांच शुरू कर चुकी थी CBI। प्रारंभिक जांच यानि PE दर्ज की जा चुकी थी। प्रारंभिक जांच (PE) का नंबर था- PE0062023A0002 कुछ ही दिनों में सीबीआई की प्रारंभिक रिपोर्ट आने वाली थी। मगर योगी सरकार बिजली की तेजी से सीबीआई जांच रुकवाने की खातिर सुप्रीम कोर्ट को दौड़ी। ताकि सीबीआई अपनी रिपोर्ट न दाखिल करने पाए! ताकि उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाए! आखिर ऐसा क्या डर था योगी सरकार को? आखिर यूपी की विधानसभा और विधानपरिषद की नियुक्तियों में भयावह धांधली की आरोपी कंपनी को बचाने के लिए योगी सरकार इतनी आतुर क्यों थी? आखिर किसकी गर्दन फंसी थी? क्या खेल बहुत बड़ा था? मामला 'Top to bottom' फंसा हुआ था? पूरी खबर TOP SECRET

abhishek upadhyay

14,148 Aufrufe • vor 16 Tagen

एक बेवकूफी भरी दलील दी जा रही है कि अमेरिका में लगे आरोपों से आप क्यों परेशान हैं? सच्चाई ये है कि: अमेरिका में लगे आरोपों पर इसी मोदी सरकार के कार्यकाल में CBI ने दो मामलों की जांच की है - 2016 में ब्राजीलियन कंपनी Embraer के ऊपर FCPA लगी थी, उसी के आधार पर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में CBI ने Embraer कंपनी की जांच की थी - अमेरिकन कंपनी Louis Berger केस में करोड़ों की रिश्वत देने के मामले में भी CBI ने जांच की थी हिंदुस्तान की SEBI और अमेरिका की SEC के बीच एक बाइलेक्ट्रल एग्रीमेंट है अगर SEC की जांच में इतने गंभीर आरोप सामने आए हैं, तो यह SEBI की जिम्मेदारी है कि वह भी जांच करे लेकिन अब इन आरोपों में अडानी का नाम है तो सरकार और जांच एजेंसियों को सांप सूंघ गया है

Supriya Shrinate

111,354 Aufrufe • vor 1 Jahr

वर्षों के इंतज़ार के बाद यूपी में एक अदद भर्ती निकली और उस परीक्षा का पेपर भी लीक होने की खबर आ रही है! इस परीक्षा के लिए 60 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया था। अकेले यूपी में एक दर्जन से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके है, जिससे करोड़ों की संख्या में युवाओं का सपना टूटा है। जो मां-बाप पेट काटकर अपने बच्चों को प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भेजते हैं, ऐसी घटनाएं उन्हें भी तोड़ देती हैं। सरकार की इस आपराधिक लापरवाही की कीमत लाखों छात्र अपना करियर तबाह कर चुका रहे हैं। डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों पर डबल मार है। #UPP_Paper_Leak

Rahul Gandhi

1,066,221 Aufrufe • vor 2 Jahren

Breaking News प्रयागराज यूपी में PCS ज्यूडिशियल की परीक्षा में धांधली की गई है। मुख्य परीक्षा में 50 कापियां बदली गई थी। यूपी लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकार कर लिया है कि परीक्षा में धांधली हुई है। यूपी लोक सेवा आयोग में PCS की कॉपी बदला जाना और रिश्वत लेकर अभ्यर्थियों को पास करवाने का ये सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यूपी में PCS ज्यूडिशियल की परीक्षा से अधीनस्थ कोर्ट में जज बनाए जाते हैं। यूपी लोक सेवा आयोग ने कोर्ट में स्वीकार किया है कि गलत कोडिंग करके कापियां बदल दी गई हैं। इस बड़ी घटना पर तीन जूनियर अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। यूपी सरकार की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। यूपी लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत सवालों के घेरे में हैं। हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 8 जुलाई को लगा दी है। #Prayagraj | #UPPSC | #LatestUpdate | #UttarPradesh | #BreakingNews | #bharatsamachar | Government of UP | Uttar Pradesh PCS Association

भारत समाचार | Bharat Samachar

200,907 Aufrufe • vor 2 Jahren

Super Exclusive- टॉप सीक्रेट पर एक और बड़ा ख़ुलासा। यूपी में 70 लाख से ज्यादा गोवंश!! कहां गए? कट गए? यूपी के पशुपालन विभाग की फाइलों में इतना बड़ा राज़! 70 लाख से ज़्यादा गोवंश बर्बाद!! पहली बार सामने आए 21वीं पशु गणना के आंकड़े। यूपी पशुधन विकास परिषद के CEO की 7 अगस्त 2026 की चिट्ठी में हुआ ख़ुलासा, कि 21 वीं पशुगणना में गोवंश की आबादी 37.18 फीसदी कम हो गई। आंक़डों में ये संख्या 70 लाख 71 हज़ार, 502 के करीब ठहरती है। यूपी से इतनी बड़ी संख्या में गोवंश कहां गए? यूपी के पशुपालन विभाग से ही उठे प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोकशी के सवाल। यूपी पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने ‘टॉप सीक्रेट’ से कहा- “पहले चोरी छिपे होती थी गोकशी। अब पूरे यूपी में सिस्टमैटिक तरीके से काटी जा रही हैं गाएं।” इससे पहले यूपी बीजेपी के अपने विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी कह चुके हैं कि यूपी में हर रोज़ काटी जा रही हैं 50 हज़ार गाएं। हैरानी की बात ये भी कि पिछले 5 सालों में गोवंश की संख्या में आई इस भयावह कमी की पशुगणना को अब तक जारी नहीं किया गया। मगर इस बीच यूपी पशुधन विकास परिषद के CEO की 7 अगस्त 2026 की चिट्ठी से हो गया ये सनसनीख़ेज़ खुलासा। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि गोवंश की संख्या इतनी अधिक कम होने से परेशान, यूपी के पशुपालन विभाग ने 10 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश तक जारी किए। पूरी खबर TOP SECRET

abhishek upadhyay

23,236 Aufrufe • vor 3 Tagen

ओए चमची Dr. Ragini Nayak सुन झारखंड में राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष नहीं है झारखंड में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दोनों सत्ता में है और वहां पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि पेपर लीक से भी आगे बहुत बड़ा खतरनाक काम हुआ जेपीएससी की पूरी की पूरी मेरिट लिस्ट बदल दी गई और यह मेरिट लिस्ट बिना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के नहीं बदली जा सकती क्योंकि कार्मिक मंत्रालय हेमंत सोरेन के पास है और झारखंड में 30 लाख रुपए से डेढ़ करोड़ रुपए में नौकरी की बोली लगती है हेमंत सोरेन और राहुल गांधी दोनों को पैसा जा रहा है इसीलिए राहुल गांधी की हिम्मत नहीं है हेमंत सोरेन से सवाल पूछने की

🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳

28,323 Aufrufe • vor 23 Tagen

बड़ी ख़बर— टॉप सीक्रेट के खुलासे पर ग़दर!! अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में हुई लूट के सवाल पर सपा की प्रेस कांफ्रेंस। सपा नेता पवन पांडे ने BJP नेताओं और अधिकारियों पर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान लूट और दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। अयोध्या के नगर आयुक्त रहे और वर्तमान में यूपी के सूचना निदेशक विशाल सिंह का नाम लेकर इस बात की माँग की कि उनके अयोध्या विकास प्राधिकरण के कार्यकाल की भी जाँच हो। आरोप लगाया कि जो खेल नगर निगम में हुआ है, वही विकास प्राधिकरण में भी हुआ है!! टॉप सीक्रेट ने अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा की ऑडिट रिपोर्ट के हवाले से किया था ख़ुलासा। Yogi Adityanath Narendra Modi BJP Uttar Pradesh Samajwadi Party

abhishek upadhyay

24,117 Aufrufe • vor 10 Monaten

जम्मू-कश्मीर में सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक हुआ, जहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक हुआ, जहां कांग्रेस की सरकार है। झारखंड में जेएसी की हिंदी और विज्ञान की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। तेलंगाना में इंटरमीडिएट भाषा परीक्षा का पेपर लीक हुआ। वहां भी कांग्रेस की, सीपीआई के समर्थन वाली सरकार है। इसी प्रकार एसएससी की भाषा परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला सामने आया। तमिलनाडु में बी.एड. पाठ्यक्रम की परीक्षा का पेपर लीक हुआ। उस समय वहां विपक्ष की सरकार थी। पश्चिम बंगाल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, जहां उस समय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार थी। पंजाब में पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की ग्रुप-डी परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला सामने आया। इसी तरह केरल में पीएससी की 26 परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगे। कर्नाटक में, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पीओसी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया। ये तो केवल कुछ उदाहरण हैं, ऐसी घटनाओं की सूची काफी लंबी है। मैं विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी से पूछना चाहूंगा कि इस मुद्दे पर आपका रवैया चयनात्मक क्यों है? - मंत्री Jagat Prakash Nadda जी

Piyush Goyal

404,344 Aufrufe • vor 1 Monat