Govind Singh Dotasra's banner
Govind Singh Dotasra's profile picture

Govind Singh Dotasra

@GovindDotasra1,665,419 subscribers

President @INCRajasthan । Ex-Minister for School Education(I.C.),Tourism & Devsthan, GOR। Member of 13, 14, 15 & 16 Legislative Assembly, Laxmangarh, Sikar, Raj

Shorts

मुख्यमंत्री भजनलाल जी, आपका एफिडेविट बता रहा है कि आपके नाम कृषि भूमि का केवल 350 वर्ग मीटर का प्लाट है, यानि 1 बीघा जमीन भी नहीं। फिर आप कहां के किसान हो? और किसानों का मज़ाक बनाकर उनका अपमान कर रहे हों। माननीय मुख्यमंत्री मेहरबानी करके खुद को किसान बताना और AC कमरों में बैठकर खेती-किसानी का हिसाब लगाना छोड़ दीजिए। एक मुख्यमंत्री का ये कहना कि "किसान सिर्फ साल में 25-30 दिन खेत में काम करता है" न सिर्फ अन्नदाता का अनादर व हास्यास्पद है, बल्कि खेती पर आपकी समझ एवं संवेदनहीनता को दर्शाता है। सालभर हर मौसम की मार झेलने वाला किसान खेत में कड़ी मेहनत, खून-पसीना और जज़्बात झोंकता है, उसके संघर्ष को 25-30 दिन से तोलना और अहंकार में मज़ाक बनाना शर्मनाक है। आपको अपने बयान के लिए किसानों से माफ़ी मांगनी चाहिए। #Farmers

97,946 просмотров

"बड़े लोगों को बचाया जा रहा है" NEET पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी BJP नेता ने CBI हिरासत में जो कहा, वो ध्यान से सुनिए.. आखिर कौन हैं BJP के वो बड़े लोग? मोहरे नहीं, असली चेहरे सामने आने चाहिए! #NEETPaperLeak

36,006 просмотров

टोंक में ये ख़ाली पड़ी कुर्सियां और जनाधार का सन्नाटा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा का हैं। ये सिर्फ खाली कुर्सियां नहीं, प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का बढ़ता अविश्वास है। मुख्यमंत्री जी, पर्ची सरकार और भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अमला, पुलिस मशीनरी और पूरा संगठन झोंक देने के बाद भी मुश्किल से 2000 लोग जुट नहीं पाए। ऊपर से प्रभारी के भाषण का ऐसा निम्न स्तर कि मुद्दों से ज्यादा हताशा झलक रही थी। माननीय इतनी भीड़ तो सामान्यतः कांग्रेस की जिला बैठकों में दिख जाती है। अभी भी समय है, जनता की सुध लीजिए, अहंकार छोड़िए, वरना जनता के बीच जाना मुश्किल हो जाएगा। जनता चुप है, मगर सब देख रही है। टोंक की ये खाली कुर्सियां संकेत दे रही हैं कि अब #पर्ची बदलने का समय नज़दीक है। दुर्भाग्य से पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम निरस्त हो गया, नहीं तो अब तक आपकी पोल खुल जाती और पर्ची भी बदल जाती।

20,669 просмотров

सवाल- सबसे पसंदीदा एक्टर कौन हैं? जवाब- नरेंद्र मोदी ये तो हम कब से कह रहे हैं.. कि मोदी जी नेता नहीं, अभिनेता हैं। देर से ही सही..भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी कहने लगे कि हैं कि मोदी जी जननेता नहीं अभिनेता हैं। कैमरे की कलाकारी, टेलीप्रॉम्प्टर, वेशभूषा और लछेदार भाषणों में माहिर हैं।

102,557 просмотров

150 करोड़ के खेलो इंडिया गेम्स के बाद... प्रवासी राजस्थान समारोह का "फ्लॉप शो" मंच पर मुख्यमंत्री, खाली पड़ी सीटें, निवेशक नदारद..आखिर क्यों?

48,028 просмотров

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी का गुलाबी नगरी जयपुर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

105,110 просмотров

जय तेजाजी महाराज 🙏

जय तेजाजी महाराज 🙏

150,758 просмотров

भाजपा सरकार के मंत्री ठीक ही तो कह रहे हैं.. "ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाएगा तो विभाग क्या करेगा?" इस सरकार में मंत्री तो केवल माला पहनने और उलजलूल बयान देने के लिए हैं। संवेदना, कानून, जिम्मेदारी, जवाबदेही, नियंत्रण सब शायद छुट्टी पर हैं! जयपुर में अनियंत्रित डंपर ने 14 परिवार उजाड़ दिए, राज्य में आए दिन हादसों में मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार सिर्फ बयानबाज़ी में व्यस्त है।

44,898 просмотров

अब तो खुद सरकार के मंत्री कह रहे हैं... कि भाजपा सरकार #पर्ची से चलती है। #पर्ची_सरकार

70,403 просмотров

विजयी टीम इंडिया🇮🇳 चैंपियन्स ट्रॉफी में पाकिस्तान को परस्त करके विजयी होने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। Virat Kohli के शानदार शतक और टीम के उम्दा प्रदर्शन ने भारत को गौरवान्वित किया है। विधानसभा में टीम इंडिया की जीत पर जश्न के पल। #INDvsPAK #ChampionsTrophy

60,973 просмотров

राजस्थान असुरक्षा, अन्याय और अव्यवस्था का प्रतीक बन चुका है, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था ने जनता का चैन और सुकून दोनों छीन रखे हैं। कुचामन सिटी में व्यापारी रमेश रुलानिया जी की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है। "नहीं सहेगा राजस्थान” का नारा देने वाली भाजपा सरकार में आज न व्यापारी सुरक्षित हैं, न महिलाएं सुरक्षित हैं, और न ही जनता। अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि खुलेआम हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं डरते। CMO Rajasthan सरकार हत्याकांड में शामिल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा दिलवाए। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

30,115 просмотров

मंत्री जी.. भय, भ्रमण, भ्रमित, भूमाफिया और भ्रष्टाचार क्यों 'भूल' गए? भाजपा, भजनलाल और भाग्य के साथ ये भी तो जुड़े हुए हैं।

29,143 просмотров

झूठ का नकाब कितना भी घना हो अंतरात्मा सच बताती है लाख छुपा लो तुम चाहे... दिल की बात जुबां पर आ ही जाती है मुख्यमंत्री भजनलाल जी का शुक्रिया.. जो खुले मन से स्वीकार कर रहे हैं कि "कांग्रेस के नेतृत्व में हम देशवासियों ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी" देश की आज़ादी से लेकर सशक्त भारत निर्माण में कांग्रेस के महान नेताओं ने अपना लहू बहाया है। कांग्रेस का इतिहास और विरासत अमर है, जो सदियों तक देश को दिशा देती रहेगी। कांग्रेस के संघर्ष और बलिदान की गूंज सदैव सुनाई देगी। भजनलाल जी और भाजपा के नेता जानते हैं कि उनके राजनीतिक पूर्वजों ने सिर्फ अंग्रेजों की मुखबिरी और स्वतंत्रता संग्राम का विरोध किया था। भाजपा का कटु सत्य यही है।

30,785 просмотров

तेजा जी महाराज की जय🙏🏻 महाराजा सूरजमल की जय🙏🏻 #Jatmahakumbh

52,191 просмотров

किसान आंदोलन के लिए करौली पहुंचे।

किसान आंदोलन के लिए करौली पहुंचे।

10,811 просмотров

आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी.. कैसे विश्वास करें उस भाजपा सरकार पर जिसने शेखावाटी की जनता को पग-पग पर छला है, बार-बार भरोसा तोड़ा है। सच ये है कि आप सिर्फ लच्छेदार भाषण से भोली-भाली जनता को धोखा देने और झूठ पर झूठ बोलकर गुमराह करने का काम रहे हैं। बार-बार दंभ भरते हैं कि यमुना का पानी लाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। क्योंकि डेढ़ साल बाद भी कार्य की प्रगति शून्य है। 17 फरवरी, 2024 को राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए यमुना जल समझौते के MoU को 14 महीने बीत चुके हैं। MoU के बाद 4 महीने (17 जून, 2024 तक) में दोनों राज्यों की संयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बननी थी, जो अब तक नहीं बनी। और न ही पानी सप्लाई को लेकर सरकार के अधिकारी कोई रोडमैप बना पाए। मुख्यमंत्री जी.. सिर्फ हवाबाजी करने और टास्क फोर्स के गठन से पानी नहीं आएगा। पानी लाना तो दूर.. MoU में शेखावाटी की जनता के हितों के साथ कुठाराघात करने वाली भाजपा सरकार आज तक पानी के समझौता भी सार्वजनिक नहीं कर पाई। आज मुख्यमंत्री जी ने दावा किया कि शेखावाटी में पेयजल के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान है। कहां है आपका प्रावधान और स्वीकृत राशि .. ये पैसा धरातल पर क्यों नहीं दिखता? मुख्यमंत्री जी आपकी जानकारी के लिए.. शेखावाटी में इंदिरा गांधी नहर आधारित वृहद पेयजल परियोजना में जो भी बजट जारी हुआ है, वो पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा जारी किया गया था। आपकी सरकार ने स्वीकृत बजट के काम को भी आगे नहीं बढ़ाया। यकीन न हो तो.. अपने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जी से जानकारी ले सकते हैं। जिन्होंने 11 जनवरी, 2024 सदन में जानकारी देकर बताया है कि "नीमकाथाना सहित सीकर एवं झुंझुनू जिले के शेष रहे 496 गांवों एवं 18 कस्बों को इंदिरा गांधी नहर आधारित वृहद पेयजल परियोजना की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति की 37वीं बैठक दिनांक 07.07.2023 के एजेंडा आईटम संख्या 23 द्वारा राशि रू. 7799.23 करोड़ की जारी की गयी है।" मुख्यमंत्री जी.. आपसे आग्रह है कि बार-बार झूठ बोलकर और झांसे देकर पद की गरिमा को ठेस मत पहुंचाइये। शेखावाटी की जनता भाजपा के विश्वासघात और छल को अच्छे समझती है। #Sikar

16,774 просмотров

संसद परिसर में भाजपा सांसदों द्वारा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष Mallikarjun Kharge जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी और Priyanka Gandhi Vadra जी समेत अन्य महिला सांसदों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। संसद की कार्यवाही में बाधा डालना, डॉ. अंबेडकर जी का अपमान करना एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अशोभनीय बर्ताव करना भाजपा की नफ़रत और अलोकतांत्रिक रवैये को दर्शाता है। कांग्रेस के सिपाही ना डरेंगे, ना झुकेंगे। संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ते रहेंगे। Congress

15,320 просмотров

Videos

GovindDotasra's profile picture

छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी मतलब जो कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमें, बाद में वही उगाही करें? अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे, तो फिर कार्रवाई का मतलब क्या रह जाएगा है? पहले छापा और फिर सेटिंग.. आखिर ये कैसी व्यवस्था है, जहां कार्रवाई के नाम पर डर दिखाओ और फिर सौदेबाज़ी कर मोटी रकम वसूलने निकल पड़ो? कृषि मंत्री जी.. जनता जवाब चाहती है, इस भ्रष्टाचार पर न आपका बयान आया, और न ही ब्लैकमेलिंग व उगाही करने वाले इस अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर क्यों? भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन-कौन शामिल हैं.. क्या सरकार इसकी जांच करवाएगी? CMO Rajasthan Dr. Kirodi Lal Meena

Govind Singh Dotasra

37,961 просмотров • 2 дней назад

GovindDotasra's profile picture

माननीय मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी...अब सवाल केवल भ्रष्टाचार के आरोपों का नहीं, बल्कि एक मंत्री और संस्था के प्रमुख की जवाबदेही का भी है। हिंदुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान संस्था के जिला ऑर्गेनाइजर अजय कुमावत जी ने सबूतों के साथ करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर किया है। क्या इस भारी भ्रष्टाचार में संस्था प्रमुख से लेकर नीचे तक हर अधिकारी की संलिप्तता की जांच नहीं होनी चाहिए? और अगर सब सही है, तो फिर भाजपा सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करवाने से डरना नहीं चाहिए। - अधिकारी कहते हैं नियम बने हुए हैं और दिलावर जी कहते हैं कि "सेवा नियम नहीं बने, भर्ती हुई ही नहीं" तो फिर 2024-25 के बजट में 4 करोड़ की बजट घोषणा कैसे हुई? 1.5 करोड़ रुपए कैसे जारी हुए? अगर सेवा नियम नहीं बने, तो संस्था का खुद का खाता और ऑडिट नहीं होती। राजस्थान विधानसभा के प्रगति प्रतिवेदन के पेज 129, 130 और 131 में इस संस्था का महिमामंडन कैसे किया गया? अगर नियम नहीं बने, तो पैसा कैसे लिया गया? और अगर नियम बने हुए हैं, तो संस्था के अध्यक्ष दिलावर जी सच क्यों छुपा रहे हैं? - अगर नियम नहीं बने तो D.El.Ed के करीब 13 हजार छात्रों से 39 लाख रुपए, कैंपों का वार्षिक शुल्क और भर्ती के नाम पर अवैध वसूली कैसे की गई? आखिर ये संस्था है या "कलेक्शन सेंटर"? - आखिर संस्था का पैसा निजी खातों में क्यों गया? अगर सब कुछ नियमों के अनुसार था, तो संस्था के अधिकृत खाते में पैसा क्यों नहीं जमा हुआ? - सबसे बड़ा सवाल.. मदन दिलावर जी के PA बंसीवाल हर कैंप में क्या करने जाते थे? अगर उनका इस संस्था से कोई संबंध नहीं था, तो वो हर कैंप में क्यों मौजूद रहते थे? क्या मंत्री जी बताएंगे कि उनका PA किस अधिकार से कैंपों की निगरानी करता था? - भ्रष्टाचार का ये मामला केवल एक जिले का है, पूरे राजस्थान में करोड़ों रुपए के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। - जब अजय कुमावत जी ने 9 अप्रैल को भ्रष्टाचार की शिकायत दी थी, तो फिर अब तक जांच क्यों नहीं हुई? क्या SOG, ACB, ED या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच नहीं करवाई जा सकती? - अगर सब कुछ "दूध का धुला" हुआ है तो फिर जांच से डर किस बात का? राजस्थान की जनता और कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भ्रष्टाचार पर भाषण देने वाली भाजपा इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराए और जनता के सामने सच्चाई लाए।

Govind Singh Dotasra

115,085 просмотров • 1 месяц назад

GovindDotasra's profile picture

आखिर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, या फिर निजी कंपनियों की वसूली एजेंसी बन चुकी है? तारानगर के सिधमुख थाना क्षेत्र के गांव दयावठ में किसान बलवान जी के घर में घुसकर जिस तरह निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस तंत्र ने तांडव मचाया, वो सरासर तानाशाही है। भाजपा सरकार में गरीब किसान की इज्जत और अधिकार दोनों कुचले जा रहे हैं। महिलाओं के साथ बदसलूकी और 47 डिग्री की भीषण गर्मी में पशुओं व परिवार को घर से बाहर निकालना कानून राज नहीं, सत्ता के संरक्षण में चल रहा दमन है। अत्याचार का ये मामला सिर्फ बलवान जी के परिवार का नहीं है, ये हर किसान के आत्मसम्मान पर हमला है। ऐसा दमन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान परिवार के सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती से साथ खड़ी है। तारानगर से वरिष्ठ विधायक Narendra Budania जी और चूरू सांसद Rahul Kaswan जी पीड़ित परिवार की आवाज़ बनकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Govind Singh Dotasra

18,393 просмотров • 12 дней назад

GovindDotasra's profile picture

न्याय का सिद्धांत है कि.. "भले ही 100 अपराधी छूट जाएं, लेकिन एक बेगुनाह को सज़ा नहीं मिलनी चाहिए।" कोर्ट ने #SI_भर्ती रद्द कर दी, इस निर्णय का हम सम्मान करते हैं, लेकिन आरोप लगाने वाली भाजपा ने क्या किया? जिन बच्चों को मेहनत से कामयाबी मिली, जिन्होंने नौकरी छोड़कर यहां ज्वाइन किया, या वो कामयाब बच्चे जो ओवर-एज हो गए.. उनके लिए भाजपा सरकार ने क्या प्रावधान किए? क्या ये उनके साथ अन्याय नहीं है? भाजपा सरकार ढाई साल तक निर्णय नहीं कर पाई, युवाओं को धोखा देती रही, और अब ढिंढोरा पीट रही है कि अपराधी पकड़ेंगे। ढाई साल निकल गए, आखिर कब पकड़ोगे? हकीकत ये है कि इनकी कमजोर पैरवी के कारण जो गिरफ्त में हैं, वो भी जमानत पर छूट रहे हैं।

Govind Singh Dotasra

38,718 просмотров • 1 месяц назад

GovindDotasra's profile picture

दूसरों पर अनर्गल आरोप लगाने और ईमानदारी का ढोल पीटने वाले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी के अध्यक्ष रहते हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड में करोड़ों रुपए का गबन सामने आया है। मंत्री जी के संरक्षण में चल रही संस्था में करोड़ों रुपए की गड़बड़ियां, धमकाकर अवैध वसूली, खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर होने और 2024 की भर्ती प्रक्रिया में धांधली के साक्ष्य सामने आ रहे हैं। हर दिन कांग्रेस और दूसरों को भ्रष्टाचार का प्रमाण-पत्र बांटने वाले मदन दिलावर जी को जवाब देना चाहिए कि जब वो स्वयं संस्था के अध्यक्ष हैं, तो फिर ये करोड़ों का गबन और गड़बड़ियां कैसे व किसके आदेश पर हुआ? क्या शिक्षा मंत्री बताएंगे कि कैंपों में अनियमितताएं और अधिकारियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे किसके इशारे पर वसूले गए? मदन दिलावर जी के कारण भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था पहले ही बदहाल और भ्रष्टाचार में डूबी है। और अब हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड में भी घोटाला बेहद चिंताजनक है। अगर भाजपा सरकार में ज़रा भी नैतिकता बची है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत जेल भेजें। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan

Govind Singh Dotasra

32,779 просмотров • 1 месяц назад

GovindDotasra's profile picture

होर्मुज स्ट्रेट से जो 2-4 जहाज सुरक्षित भारत आएं हैं, वो मोदी-शाह की मेहरबानी से नहीं, बल्कि भारत और ईरान की पुरानी दोस्ती एवं ईरान के लोगों के लिए भारतीयों की संवेदना का नतीजा है। मोदी सरकार अपने फेलियर को भी बढ़ा-चढ़ाकर उपलब्धि बताने में लगी है, जबकि सच्चाई ये है कि फेल विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत फैसलों और अमेरिका के सामने झुकने की नीति ने ही पूरी स्थिति को बिगाड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह जी के समय पेट्रोल-डीजल का भंडारण करीब 73 दिनों का था, लेकिन 11 साल बाद भी उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जब युद्ध शुरू हुआ तब भारत के पास 42 दिन का स्टॉक था, जो अब यह घटकर 24 दिन का रह गया है। 11 साल में मोदी सरकार ने जुमलों के सिवा कोई प्रगति नहीं की। जब भी देश को मजबूत नीति, तैयारी और नेतृत्व की जरूरत रही, तब मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही। आज हालात ये हैं कि आम जनता LPG संकट, महंगाई, और अनिश्चितता से जूझ रही है, जबकि मोदी सरकार के पास सिर्फ ED-CBI की चर्चा है।

Govind Singh Dotasra

44,029 просмотров • 2 месяцев назад

GovindDotasra's profile picture

सोचिए जब केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र किशनगढ़ में ही नकली DAP खाद का धंधा जोरों पर हो और किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा हो, तो बाकी देश में क्या हाल होगा? कृषि राज्यमंत्री घर में मार्बल पाउडर और मिट्टी पर रंग चढ़ाकर नकली DAP बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि सरकार से लेकर अधिकारी तक किसी को भनक नहीं है। या फिर भाजपा नेता ज़मीर बेचकर ज़हर की सौदेबाजी कर रहे थे? अगर नहीं तो अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की.. किसका दबाव था? नकली खाद का यह भंडाफोड़ भाजपा सरकार में प्रचंड भ्रष्टाचार की निशानी है। डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार और धोखा है। जुमलेबाजों की सरकार में अन्नदाता ज़मीन में ज़हर बोने को मजबूर है। शर्मनाक! सरकार को जांच करवाकर दोषियों और कमीशनखोरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Govind Singh Dotasra

170,873 просмотров • 1 год назад