150 करोड़ के खेलो इंडिया गेम्स के बाद... प्रवासी... राजस्थान समारोह का "फ्लॉप शो" मंच पर मुख्यमंत्री, खाली पड़ी सीटें, निवेशक नदारद..आखिर क्यों?show more

Govind Singh Dotasra
48,191 次观看 • 9 个月前
भाजपा राज में अत्याचार के इस ‘रोड शो’ को... देखने के बाद उप्र के माननीय मुख्यमंत्री महोदय किस मुँह से विदेशों में ‘रोड शो’ करेंगे। देखते हैं मुख्यमंत्री जी इन लोगों को बर्ख़ास्त करते हैं या थाने पर बुलडोज़र चलवाते हैं। घोर निंदनीय भी, घोर दंडनीय भी। भाजपा जाए तो महिलाओं का मान बच पाए!show more

Akhilesh Yadav
277,848 次观看 • 10 个月前
राममय हुआ बंगाल...🚩🥹 जिस पश्चिम बंगाल में श्री राम... का नाम लेने पर मुख्यमंत्री मंच छोड़ देती थीं, आज उसी बंगाल में भाजपा मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान गूंजे श्री राम के जयकारे... ये सिर्फ नारे नहीं, बल्कि बदलते बंगाल की तस्वीर है, जहां अब तुष्टिकरण नहीं, संस्कृति और सनातन की आवाज बुलंद हो रही है।show more

BJP
12,908 次观看 • 4 个月前
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में चयनित होने के... बाद मेरे प्रिय मित्र श्री रेवंत रेड्डी जी आज शिष्टाचार भेंट के लिये दिल्ली निवास पर पहुँचे और मुझे अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिये आमंत्रित किया। आपने एक सच्चे मित्र होने का फर्ज निभाया। मुझे आपके व्यवहार में पहले से भी ज्यादा विनम्रता नजर आई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार तेलंगाना की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। Revanth Reddyshow more

Deepender Singh Hooda
166,572 次观看 • 2 年前
📍जयपुर, राजस्थान..!! जयपुर में शराब के नशे में एक... महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला । बताया जा रहा है, कि महिला ने सड़क पर जमकर हंगामा किया.. महिला अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश से जयपुर आई थी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया..!! सोशल मीडिया पर वीडियो तेज से वायरल हो रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया.. पुलिस और लोगों को काफी देर तक स्थिति संभालनी पड़ी।show more

SK
380,379 次观看 • 3 个月前
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज लखनऊ में... मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। ज़वाब में 'मुख'मंत्री की पुलिस ने उन्हें पकड़कर धरना स्थल पहुंचा दिया। आख़िर CM साहब इन अभ्यर्थियों से मिलकर इनकी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं कर दे रहे हैं? प्रदेश में शिक्षकों की सीट खाली है लेकिन उस पर पात्रों की भर्ती नहीं की जा रही है, क्यों? कोई सत्ताई इन बातों का ज़वाब नहीं दे रहा है। क्योंकि, यह सरकार ज़वाब देने से भागती है और घबराहट के मारे पुलिस व डंडों के सहारे सवालों का गला घोंटती है। इसके अतिरिक्त इस सत्ता के पास और कोई चारा नहीं होता।show more

UP Congress
71,436 次观看 • 3 年前
प्रदेश में इतनी बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है... लेकिन चिकित्सा मंत्री का जमीर मर चुका है जो ऐसे दर्दनाक मंजर के मूकदर्शक बने बैठे हैं। 🔸सिरप कांड में कई बच्चों की मौत के बाद भी कोई जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी। 🔹अब एसएमएस अस्पताल पर मंत्रीजी का अभी तक अता पता नहीं। आखिर जिम्मेदारी किसकी? जनता ने सेवा के लिए जो कुर्सी दी वो जिम्मेदार इंसान के लिए है,राजस्थान की जनता के लिए ग़ैर ज़िम्मेदार चिकित्सा मंत्री को अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Gajendra Singh Khimsar #NirmalChoudharyshow more

Nirmal Choudhary
42,518 次观看 • 11 个月前
पहले तो टीम इंडिया की हार के गम में... और फिर हार पर हो रही मूर्खतापूर्ण राजनीति के बीच एक बड़ी बात दबकर रह गई कि किस तरह भारत ने वर्ल्ड कप का शानदार आयोजन किया। बड़ा श्रेय Jay Shah और उनकी टीम को जाता है जिन्होंने वर्ल्ड क्लास आयोजन किया। ये दो वीडियो देखकर ही अंदाज़ा लगाइए कि कैसे फाइनल वाले दिन भी दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह गईं थी जिस तरह के शो वहां हुए थे। जी-20 के बाद एक और ज़बरदस्त आयोजन था ये।show more

Sushant Sinha
947,819 次观看 • 2 年前
घनश्याम शर्मा ने बस का किराया माँगा। पूर्व IAS... RL मीणा ने किराया तो नहीं दिया लेकिन थप्पड़ जरूर मार दिया। उसके बाद कंडक्टर ने भी RL मीणा से मारपीट की। अब घनश्याम शर्मा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। नैतिकता के आधार पर घनश्याम शर्मा को पूर्व IAS को नहीं मारना चाहिए था। लेकिन पहली थप्पड़ तो RL मीणा ने ही मारा? फिर कार्रवाई सिर्फ घनश्याम शर्मा पर क्यों? ये खुलेआम अत्याचार नहीं तो क्या है? ये अन्याय नहीं तो क्या है? मामला राजस्थान के जयपुर का।show more

Shubham Shukla
241,324 次观看 • 1 年前
दर्दनाक, शर्मनाक, निंदनीय। नाबालिग दलित बालक लोकेश के साथ... भिवाड़ी पुलिस द्वारा की गई बर्बर मारपीट के बाद आज अस्पताल पहुंचकर उसकी हालत देखकर मन व्यथित और आक्रोश से भर उठा। जिस निर्दयता से उसे पीटा गया है, उसके पैरों में फ्रैक्चर है। जानकारी मिली है कि भिवाड़ी पुलिस ने लोकेश को पानी के ड्रम में भी प्रताड़ित किया, जिससे उसके फेफड़ों में पानी जाने की आशंका है। वह आज ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, यह संवेदनशील समाज के लिए एक कलंक है। मैं लोकेश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। यह घटना केवल पुलिस की कार्यशैली पर ही नहीं, बल्कि प्रदेश की पूरी कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बिना FIR के किसी नाबालिग को इस प्रकार प्रताड़ित करना, आखिर यह कहाँ का न्याय है? जब कानून के रखवाले ही अत्याचार करने लगें, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन आज जयपुर में हैं, मेरा उनसे आग्रह है की मुख्यमंत्री जी से पूछिए कि हाल ही में सलूम्बर में आदिवासी बच्चों की मौत, बांसवाड़ा की घटना, भिवाड़ी में मजदूरों पर लाठीचार्ज और भिवाड़ी में पुलिस अत्याचार का जिम्मेदार कौन है ? अपराध के मामलों में राजस्थान को अग्रणी बनाने का जिम्मेदार कौन है ?show more

Tika Ram Jully
15,420 次观看 • 5 个月前
समस्या सुनने खुद मुख्यमंत्री गांव आएं ऐसे दृश्य हमने... कभी नहीं देखे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर के गांव जाजोद में रात बिताने के बाद शुक्रवार सुबह गांव का दौरा किया। मॉर्निंग वॉक पर निकले तो लोग मिल गए। उनसे बातें भी की और अपनी समस्याएं भी बेझिझक बताई। राजस्थान में यह एक नयापन है। हमने इतनी उम्र में मुख्यमंत्री तो बहुत देखे हैं लेकिन जनता के बीच जाकर इस तरह समस्याओं को सुनने की कोई परंपरा नहीं देखी। कल भजनलाल जी प्रतापगढ़ के बंबोरी में थे और आज सीकर के जाजोद में। कल किस गांव में होंगे, वे ही जानें लेकिन राजस्थान के लोगों को अब यह उम्मीद तो रहेगी की कभी मुख्यमंत्री जी उनके गांव में भी आकर उनकी पीड़ाएं पूछ सकते हैं। जब प्रदेश का शीर्ष व्यक्ति खुद आपके गांव में आकर आपकी समस्याएं सुनता और देखता है तो उनके समाधान की उम्मीद भी बढ़ जाती है और संभावना भी। यह सिलसिला चलता रहे। समस्याएं अनंत है और कभी खत्म नहीं होती लेकिन कोई सुनने वाला हो और समाधान करवाने वाला हो, इतना भी बहुत है। Bhajanlal Sharmashow more

Arvind Chotia
61,161 次观看 • 4 个月前
आदरणीय प्रधानमंत्री जी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा... के शपथग्रहण का शायद यह कार्यक्रम है। भाजपा शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री कतार में दिख रहे हैं। आश्चर्यजनक तौर पर पंजाब के राज्यपाल महोदय भी इसी कतार में खड़े हैं। शायद न्योता भेजा दिया गया होगा क्योंकि ये भी असम के राज्यपाल रह चुके हैं और ये भी आ गये होंगे भावावेश में। लेकिन मोदीजी, हिमंता बिश्व सरमा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आपकी उस अपील के बाद हुआ है जिसमें आपने वर्क फ्रॉम होम करने, यात्रा से परहेज करने, पेट्रोल डीजल बचाने की बात की है। फिर इस शपथ ग्रहण समारोह में इतने वीवीआईपी कैसे जुट गए? ये सब आपकी बात मानने वाले तो हैं लेकिन आपकी बात समझने वाले नहीं हैं शायद। मुझे कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ उनके दोनों उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में दिखे और फिर कामाख्या देवी मंदिर में सभी परिवार सहित भी दिखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय भी परिवार सहित दिखे। अब आप यह बताइए कि क्या सभी मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों के परिवार सहित गुवाहाटी पधारे बिना क्या शपथ ग्रहण नहीं हो सकता था? अगर आप किसी संकट की ओर इशारा कर रहे हैं तो फिर ये खर्चीले समारोह क्यों हो रहे हैं? हमारा देश नायकत्व को स्वीकार करता है और नायकों की बातों को मानता रहा है। लेकिन उसे अच्छे उदाहरण सेट करने वाले नायक भी चाहिए। उसे कथनी और करनी एक जैसी रखने वाले नायक चाहिए। इस देश के ज्यादातर लोग देशभक्त हैं। वे जिम्मेदारी समझते भी हैं और मुश्किल के समय देश का साथ भी देते हैं लेकिन उन्हें भरोसा चाहिए कि वे जो त्याग कर रहे हैं उसका कोई मूल्य है। इसलिए, इसलिए बहुत जरूरी समारोहों में ही ऐसी भीड़ भेळी कीजिए ज़रूरी नहीं हो तो भीड़ टालिए। या समारोह टालिए। वर्चुअल समारोहोंं की भी गरिमा होती है और यह देश इनका महत्व देख समझ चुका है। Narendra Modishow more

Arvind Chotia
16,741 次观看 • 4 个月前
बाइक चला रहे पत्रकार का नाम मुकेश चंद्राकर है।... बाइक में पीछे CRPF के जवान बैठे हैं। वही जवान जिन्हें नक्सलियों ने कई दिनों से बंधक बनाकर रखा था। ये बात 2021 की है। जब पूरा सिस्टम नक्सलियों के चुंग़ल से नहीं छुड़ा सका था तब मुकेश के साथ पांच पत्रकारों ने उन्हें मुक्त करवाया था। आज मुकेश का शव बरामद हुआ है। एक ठीकेदार के घर की टंकी से। जानकारी के अनुसार मुकेश ने 120 करोड़ की लागत से बनी सड़क की अनियमितता दिखाई थी। मुकेश NDTV से जुड़े थे। उनका ख़ुद का भी यूट्यूब चैनल था ‘बस्तर जंक्शन’. इस पर वह ज़्यादातर नक्सल इलाक़े की ही रिपोर्टिंग करते थे। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दुःख जताया है और कहा है कि अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलायेंगे।show more

Sunny Sharad
431,389 次观看 • 1 年前
कोई तो हार को भी आसानी से पचा लेता... है लेकिन कोई जीत को भी पचा नहीं पा रहे हैं । लोकतांत्रिक व्यवस्था में हार जीत होती रहती है , हार जीत नहीं होती तो यह चुनाव ही क्यों करवाते हैं ? जिस बोतल को आप लोग खाली कर रहे हो उसी बोतल ने आपके परिवार की राजनीति का खात्मा कर दिया, और यह तय है कि इस बोतल को आप खाली नहीं कर पाओगे , और ऐसी हरकतें आप लोग 70 रुपए वाली बोतल गटकने बाद ही कर सकते हो ! सड़क छाप चवन्ने या उठाईगीरे लोग ऐसी घटिया हरकतें करते तो समझ सकते थे लेकिन ज्योति मिर्धा जैसी जिम्मेदार नेता अगर ऐसी घटिया हरकतें करने लग जाए तो सोचने पर मजबुर कर देता है । यह अपमान एक बोतल का नही है यह राजस्थान के लाखों किसानों जवानों दलितों पिछड़ों गरीबों का अपमान है जिनके हक अधिकार के लिए इसी बोतल के चिन्ह पर लड़ाई लड़ी जा रही है । खैर वक्त सबका आता है इंतजार करेंगे और ऐसे अपमान का बदला भी लिया जाएगा । BJP Rajasthan BJP Jagat Prakash Nadda Bhajanlal Sharma Amit Shah Narendra Modi जी क्या आपके नेताओं का ऐसा घटिया बर्ताव ठीक है इस तरह किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह का अपमान करना वो भी एक प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा उचित है क्या ?show more

OM Kakar Baytu
82,285 次观看 • 1 年前
यह वीडियो देखने के बाद मेरे एक जानने वाले... का मैसेज आया है उन्होंने कहा कि "भैया अब आपको रिपोर्टिंग छोड़ देनी चाहिए" इस वीडियो में जो लोग दिखाई दे रहे हैं सबको मैं जानता हूं और सब मुझे जानते हैं सवाल इन रिपोर्टर्स पर नहीं है बल्कि व्यवस्था पर है क्या इन रिपोर्टर्स के संस्थान अगर इन पर दबाव बनाने की बजाय इनके विवेक से काम करने देंगे तो क्या ये ऐसे करेंगे? आज मीडिया के हालात क्या हो गए हैं ये सोचने की बात है मैं इस बात का शुक्र मना रहा हूं कि अच्छा हुआ मैं इस मौके पर नहीं था वरना क्या पता मुझे भी इस सर्कस का हिस्सा मजबूरन बन जाना पड़ता? लेकिन ऐसी परिस्थितियां कुछ-कुछ समय पर हर रिपोर्टर के सामने आती हैं सोच कर देखिए कि यह किस तरह का दबाव है जिसमें इतने सीरियस मुद्दे पर भी कॉमेडी हो गई संसद की सुरक्षा में चूक जैसे गंभीर मुद्दे पर रिपोर्टिंग हो रही है, लेकिन जिस तरह रिपोर्टिंग हो रही है उसको देखकर कपिल शर्मा का कॉमेडी शो भी फेल है यह सब देखकर कभी-कभी मन में आता है कि आखिर हम कर क्या रहे हैं? क्यों कर रहे हैं? किसके लिए कर रहे हैं?show more

Sharad Sharma
230,189 次观看 • 2 年前
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह दोनों हाथों से यूपी को... लूट रहे हैं। ये मुख्यतः बिहार के निवासी हैं। यूपी लूटने राजस्थान गुजरात आदि राज्यों से लोग यहां रंग बदलकर डेरा डाले हुए हैं। जौनपुर बदलापुर बस अड्डे का घटिया निर्माण 5.54 करोड़ की लागत से हुआ था। उद्घाटन के 7 माह बाद भी बस संचालन शुरू होते ही। परिवहन मंत्री ने उद्घाटन 8 दिसंबर 2024 किया था। विभूति खण्ड गोमतीनगर में दो हजार करोड़ रुपये की परिवहन विभाग की सबसे महंगी जमीन को कौड़ियों के भाव ओमेक्स बिल्डर को दे दिया जिसमें अरबों रुपये की डील ऊपर से लेकर नीचे तक हुई। शायद मुख्यमंत्री भी लेनदेन में शामिल हों। Yogi Adityanath CM Office, GoUPshow more

I.P. Singh
72,183 次观看 • 1 年前
TMC के 876 करोड़ क्या डूब गए...? ममता के... अपने ही कोषाध्यक्ष ने क्यों बैंक अकाउंट्स को कराया फ्रीज, जानें अंदर की पूरी कहानी।👇 पार्टी टूटने से ज्यादा ममता बनर्जी को टीएमसी का खजाना बचाने की चिंता है... बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, हर दिन कोई न कोई कहानी सामने आ ही जाती है, इसी बीच एक खबर सामने आई है कि पार्टी के भीतर मचे विद्रोह के बाद अब ममता बनर्जी के गुट वालों को टीएमसी का बैंक बैलेंस सुरक्षित रखने की चिंता सताने लगी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं, कि पार्टी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने आनन-फानन में बैंक को पत्र लिखकर खातों से लेनदेन पर रोक लगाने की मांग की है, पार्टी के भीतर से उठ रही बगावत की आवाज ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं... अपनों से ही खजाना बचाने की जद्दोजहद... तृणमूल कांग्रेस में इस समय बड़ा राजनीतिक घमासान चल रहा है, पार्टी के कई बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बागी होने के बाद से ही खौफ का माहौल है, अरूप बिस्वास ने बैंक अधिकारियों को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि पार्टी के भीतर एक दूसरा धड़ा सक्रिय हो गया है, यह गुट खुद को पार्टी का असली पदाधिकारी बता रहा है, इस खींचतान के कारण अब यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक खाते चलाने का असली हकदार कौन है, इसीलिए पार्टी ने खातों को फ्रीज करने का कदम उठाया है... चेकबुक के गलत इस्तेमाल का भारी डर रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी दफ्तर में रोजमर्रा के काम के लिए कई प्री-साइंड चेक रखे गए थे, नेतृत्व को अब डर है कि बागी गुट इन हस्ताक्षरित चेकों का फायदा उठाकर पार्टी का सारा पैसा उड़ा सकता है, इसीलिए अरूप बिस्वास ने बैंक मैनेजर से कहा है कि बिना देरी किए खातों से सभी प्रकार के डेबिट ट्रांजेक्शन रोक दिए जाएं, वे किसी भी कीमत पर अपनी वित्तीय ताकत को बिखरने से बचाना चाहते हैं, ताकि राजनीतिक सत्ता के साथ-साथ आर्थिक नियंत्रण भी उनके पास ही रहे... कितनी बड़ी है टीएमसी की तिजोरी...? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी के बैंक खातों में भारी-भरकम रकम जमा है, अगर आंकड़ों की बात करें तो बैंक खातों में कुल 625 करोड़ 79 लाख 87 हजार 264 रुपये जमा हैं। इसके अलावा 250 करोड़ 77 लाख 28 हजार 322 रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में जमा हैं। इस तरह बैंक बैलेंस और एफडी मिलाकर कुल 876 करोड़ 57 लाख 15 हजार 586 रुपये का फंड है, साथ ही, ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 50 करोड़ के चेक और दफ्तरों में 31 लाख से ज्यादा की नकदी भी मौजूद है।show more

Ms.Bhumi
195,756 次观看 • 3 个月前
आखिरकार भाजपा सरकार और जिला प्रशासन ने चूरू शहर... में 8वाँ अजूबा तैयार करके ही दम लिया। राजस्थान सरकार और रेलवे का संयुक्त प्रोजेक्ट अग्रसेन नगर ओवरब्रिज अब 'कंक्रीट का प्रेत' के रूप में तैयार है। जनता के पैसे (लागत राशि-96 करोड़ ₹) की खुली बर्बादी के साथ रोजाना की समस्या उत्पन्न करने वाले जिम्मेदारों को 'भारत रत्न' देना भी शायद छोटा होगा। इस फ्लाईओवर के गलत डिजाइन को लेकर पहले दिन से स्थानीय प्रशासन से लेकर जयपुर में उच्चाधिकारियों तक, सम्बन्धित मंत्री से लेकर सीएम तक लगातार आवाज़ उठाई, लेकिन ना प्रशासन की नींद खुली और ना सरकार की। सवाल आज भी वही हैं :— ➖ आखिर जनता से बड़े वो कौन लोग हैं, जिनके लिये फोर-लेन बनने वाले फ्लाईओवर के टेण्डर होने के बावजूद इसे टू-लेन कर दिया गया ? ➖ सभी अधिकारियों ने डिजाइन की गलतियों को माना, लेकिन सुधार करने की कोशिश क्यों नहीं हुई ? ➖ चूरू में आकर मुख्यमंत्री जी स्वयं एलिवेटेड की घोषणा करके गए। बजट में घोषणा भी हुई, लेकिन वो घोषणा आज तक कागजों से बाहर क्यों नहीं निकली ? PMO India CMO Rajasthan Congress Rajasthan PCCshow more

Rahul Kaswan
44,845 次观看 • 22 天前