
Govind Singh Dotasra
@GovindDotasra • 1,663,181 subscribers
President @INCRajasthan । Ex-Minister for School Education(I.C.),Tourism & Devsthan, GOR। Member of 13, 14, 15 & 16 Legislative Assembly, Laxmangarh, Sikar, Raj
Shorts
Videos

हमारी सरकार के समय 24 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। भाजपा सरकार ने ढाई साल में तीसरी बार भर्ती निकाली है, लेकिन आज तक भर्ती पूरी नहीं हो सकी हैं। अगस्त में भाजपा सरकार ने 24900 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली और 28 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन भर्ती में ऐसी शर्तें लगा दी गई हैं कि अभी तक सिर्फ 4 हजार के लगभह ही आवेदन आए हैं। यानी जिस 24,900 पदों की घोषणा की गई है, वह मौजूदा नियमों और शर्तों के साथ पूरी होती दिखाई नहीं दे रही। इससे पहले भी इन्होंने एक साल के अनुभव की शर्त लगाकर भर्ती की बात कही थी। उसके बाद अनुभव के नाम पर फर्जी प्रमाण-पत्रों का मामला सामने आया, लेकिन आज तक एक भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं हो पाई।
Govind Singh Dotasra102,897 views • 4 days ago

हम वादा करते हैं कि कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही नगर निकायों में जनहित के उन सभी कामों को फिर से गति दी जाएगी, जिन्हें भाजपा सरकार ने रोक दिया है। हमारी सरकार में 69A के तहत सिर्फ 500 रुपए में पुश्तैनी मकान का पट्टा देने का काम हुआ था। हम इस व्यवस्था को जारी रखेंगे, और जहां नियमों के सरलीकरण की जरूरत होगी, वहां और सरलता लाएंगे। आवासीय भूखंडों के नाम हस्तांतरण में 80-85 प्रतिशत तक शुल्क में छूट दी गई थी, और नाम स्थानांतरण की फीस 10 हजार से घटाकर 4 हजार रुपए की गई थी। ऐसी तमाम जनहितैषी रियायतों को हमारी सरकार वापस लागू करेगी। यूडी टैक्स पर पुनर्विचार किया जाएगा और जनता को अधिक से अधिक राहत कैसे दी जाए, इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर निकायों में सीसी रोड, जल निकासी और सीवरेज जैसे बुनियादी कामों के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। जहां अभी तक सीवरेज लाइन नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और हर क्षेत्र के लिए व्यवस्थित मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम वादा करते हैं कि हर साल नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली जाएगी, ताकि शहरों की सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था निशुल्क करने की दिशा में काम किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से विकास कार्यों का पूरा डेटा जनता से साझा किया जाएगा ताकि जनता देख सके कि उसके क्षेत्र में क्या काम हुआ, कितना बजट आया और कितना खर्च हुआ। लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निवारण भी हमारी प्राथमिकता होगी। भाजपा सरकार ने इन ढाई सालों में नगर निकायों के बुनियादी ढांचे और विकास को लगभग ठप कर दिया है। कांग्रेस सरकार आते ही नगर निकायों को फिर से विकास, पारदर्शिता और जनसुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।
Govind Singh Dotasra25,997 views • 4 days ago

खरनाल्या रा वीर तेजाजी थारो जग में नाम सवायो🙏 #राष्ट्रीय_तेजा_संवाद_2_0
Govind Singh Dotasra27,483 views • 5 days ago

भाजपा ने निकाय चुनाव को सत्ता के खुले दुरुपयोग और धनबल का खेल बना दिया, जहां निवार्चन आयोग मूकदर्शक और सत्ता तानाशाह बनी हुई है। मालपुरा की महिला प्रत्याशी को सुनिए और समझिए कि आखिर चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक और बड़े नेता क्या-क्या हथकंडे अपना रहे हैं। मालपुरा कोई अकेला मामला नहीं है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों पर दबाव डालकर नामांकन वापस करवाने के गंभीर मामले हैं। जालोर वार्ड नंबर 18, बीदसर वार्ड नंबर 15, बांसवाड़ा वार्ड नंबर 12 और 34, तखतगढ़ वार्ड नंबर 22, आहोर वार्ड नंबर 18, सांभर वार्ड नंबर 12, सुजानगढ़ वार्ड नंबर 41, बाड़ी धोलपुर वार्ड नंबर 23 जैसे प्रदेश में सैकड़ों मामले हैं जहां भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर डराने-धमकाने और नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया। पाली के वार्ड नंबर 1 में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के साथ क्या किया, पूरे प्रदेश ने देखा है। भाजपा को बताना चाहिए क्या वो इस तरह सत्ता और डर के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतना चाहती है? मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी .. क्या भाजपा ऐसे जीतेगी चुनाव?
Govind Singh Dotasra22,838 views • 4 days ago

बच्चों की नम आंखों और सिसकियों से गूंजता गड़ा वाटेश्वर (डूंगरपुर) स्कूल बता रहा है कि शिक्षक राजेश कोटेड जी ने सिर्फ पढ़ाया नहीं, बच्चों के जीवन को छुआ है। तबादले के वक्त बच्चों का यूं बिलख पड़ना इस बात की गवाही है कि राजेश जी ने शिक्षा से बढ़कर एक अभिभावक की तरह बच्चों और उनके भविष्य की परवाह की है। लेकिन सवाल ये है कि शिक्षा के खिलाफ.. बच्चों की भावना के खिलाफ.. और जनता के विश्वास के खिलाफ.. शिक्षा व्यवस्था का बेड़ागर्क करने वाले ऐसे निर्णय क्यों लिए जा रहे हैं?
Govind Singh Dotasra76,640 views • 24 days ago

सोचिए... बच्चों के सिर पर छत नहीं, स्कूलों में शिक्षक नहीं, 12वीं तक के स्कूल में 1 भी लेक्चरर नहीं! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर RSS के एजेंट बनकर सुनियोजित तरीक से शिक्षा और उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर को चौपट करने में लगे हैं। ये ऐसे हालात बना देना चाहते हैं कि बच्चे मजबूरन सरकारी स्कूल छोड़ दें, और महंगी फीस के कारण निजी स्कूलों न जाकर RSS के सरस्वती शिशु मंदिर और आदर्श विद्या मंदिर में जाएं और वहां नफरत सीखें। ये केवल टोंक के इलाहीपुरा और बाड़मेर के गंगाला रामसर के सरकारी स्कूलों का मामला नहीं हैं... पूरे प्रदेश के यही हालात हैं। शिक्षा मंत्री एक तरफ आरएसएस का एजेंडा और तबादला उद्योग चला रहे हैं... और दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में द्वेषतापूर्वक शिक्षकों के ट्रांसफर करके शिक्षक विहीन स्कूलें बना रहे हैं। सोचिए.. राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को किस गर्त में धलेका जा रहा है।
Govind Singh Dotasra55,273 views • 18 days ago

निकाय चुनाव में जो तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग बीजेपी कर रही है, वो शर्मनाक है। देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मूंधड़ा जी के खिलाफ 2024 की शिकायत पर अब केस दर्ज करना साफ तौर पर सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। मालपुरा, डीग, नाथद्वारा, भरतपुर और भीलवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ हुई बेईमानी किसी से छिपी नहीं है। भाजपा लोकतंत्र में मुकाबला करने के बजाय सत्ता, प्रशासन और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती रही है।
Govind Singh Dotasra14,415 views • 4 days ago

दिल्ली में चलती बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की भयावह घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। राजधानी की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, और मोदी सरकार खोखले नारे देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। अगर निर्भया कांड के 14 साल बाद भी राजधानी दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, सार्वजनिक परिवहन में यात्रा नहीं कर सकती हैं, तो फिर महिला सुरक्षा के तमाम दावे किस काम के हैं? BJP की डबल इंजन सरकारों में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है, बेटियों से दरिंदगी हो रही हों, तो ये सिर्फ अपराध नहीं, सरकार की नाकामी है।
Govind Singh Dotasra24,219 views • 8 days ago

वन स्टेट, वन इलेक्शन की बात करने वाली भाजपा सरकार को लॉटरी तक स्थगित करनी पड़ रही है, क्योंकि ये बेईमान लोग हैं। इन्हें बताना चाहिए कि OBC को आरक्षण कम क्यों मिला? SC-ST की लॉटरी गलत कैसे निकाली? भरतपुर में लॉटरी रद्द करके दोबारा क्यों निकालनी पड़ी? संभवतः प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद सबको मिलाकर एक साथ आक्षरण निर्धारित कर दिया गया। ये सीधे तौर पर SC, ST, और OBC के हक के साथ खिलवाड़ है।
Govind Singh Dotasra51,484 views • 21 days ago

जिस ओर भारत का भविष्य युवा करवट लेता है, उस ओर जीत इतिहास लिखती है। ये भारत के #छात्रों_की_गूंज, उनके संघर्ष, न्याय और सत्य की जीत है! जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से ज्यादा संघर्ष, लाठियां खाने, बर्बरता सहने और सड़कों पर डटे रहने वाले भारत के भविष्य युवाओं की हुंकार के आगे आखिरकार देश की बहरी मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि जनशक्ति के आगे तानाशाही नहीं टिक सकती। युवाओं के न्याय की इस लड़ाई में नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी ने #छात्रों_की_गूंज को सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज बनकर जो डटकर संघर्ष किया, आज उस न्याय की भी जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी एवं नेता विपक्ष राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार युवा विरोधी सरकार को घेरने और सत्य के साथ खड़े करने का ही परिणाम है कि आज ये जवाबदेही तय हो पाई है। ये जीत उन होनहार बच्चों की कीमत पर आई है, जिन्हें इस भ्रष्ट और निकम्मी व्यवस्था ने आत्महत्या करने पर मजबूर किया। पेपर लीक और टूटते सपनों के कारण जान गंवाने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। छात्रों पर बर्बरता कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही NTA जैसी संस्थाओं में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं युवाओं पर दर्ज झूठी FIR वापस होनी चाहिए। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है। देश की शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जिस प्रकार पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ देश का सबसे कड़ा कानून बनाकर एक नजीर पेश की थी, ठीक उसी तर्ज पर पूरे देश में एक सख्त राष्ट्रीय कानून बनना बेहद जरूरी है। युवाओं की एकता जिंदाबाद, न्याय की जीत जिंदाबाद।
Govind Singh Dotasra93,476 views • 1 month ago

OBC को आंकड़ों का खेल नहीं, हिस्सेदारी चाहिए, आपस में लड़ाने की राजनीति बंद कीजिए। 13 महीने बाद ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आई, लेकिन आज किसी को कुछ नहीं पता इसमें क्या है। अखबारों में रोज़ OBC के जातिवार संख्या के आंकड़े छप रहे हैं। सवाल है, अगर ये जातिगत आंकड़े हैं, तो फिर भाजपा सरकार रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही? OBC की आबादी कितनी है और आबादी के अनुपात में उनका आरक्षण 21% ही रहेगा या बढ़ेगा? सरकार इस पर चुप क्यों हैं? अगर OBC की आबादी 55% है तो फिर 50% आरक्षण की सीमा पर सरकार अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं करती? OBC को उसकी आबादी और भागीदारी के अनुपात में हक क्यों नहीं है?
Govind Singh Dotasra60,610 views • 29 days ago

शाबाश बेटी..पूरे राजस्थान और देश को आप पर गर्व है। बेटियां जब मुक्कों से कामयाबी लिखती हैं, तो पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अरुंधति बेटा आगे भी ऐसे ही तिरंगे की शान बढ़ाते रहो। कॉमनवेल्थ खेलों में महिला बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली हमारी कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी से वीडियो कॉल पर बात कर बधाई दी।
Govind Singh Dotasra65,012 views • 1 month ago

एक तरफ किरोड़ी लाल जी हजारों लोगों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मना रहे हैं, वसुंधरा राजे जी बधाई दे रही हैं, और दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी इसे नकार रहे हैं, "भेड़चाल" बता रहे हैं। अगर आदिवासी दिवस मनाना भेड़चाल है, तो मदन राठौड़ जी को आदिवासियों के अपमान पर माफी मांगनी चाहिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी दिवस की खिल्ली उड़ाते हैं, तो भाजपा सरकार के मंत्री मदन दिलावर जी आदिवासियों के DNA पर सवाल उठाते हैं। संसद में मोदी सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने से इनकार करती हैं। जिन आदिवासियों ने मानगढ़ की धरती पर देश के लिए शहादत दी, उनके इतिहास और बलिदान का इससे बड़ा अपमान क्या होगा?
Govind Singh Dotasra53,920 views • 28 days ago

उन तमाम लोगों पर 'धिक्कार' है… जो राजनीतिक द्वेषतापूर्वक मुझ पर अनर्गल आरोप लगाते हैं... और लगवाते हैं। अगर 5 साल में भी आरोप साबित नहीं कर पाए.. तो 'लानत' है ऐसे लोगों पर जो मेरी छवि धूमिल करने के लिए दिन-रात षड्यंत्र करते हैं। मैं चुनौती देता हूं.. अगर हिम्मत है तो मुझ पर लगे आरोपों की, और भाजपा सरकार में कृषि विभाग में हुए 500 करोड़ के भ्रष्टाचार पर मंत्री का नार्को टेस्ट कराओ।
Govind Singh Dotasra73,728 views • 1 month ago

कहीं राजस्थान में भी जंतर-मंतर जैसे हालात न बन जाएं… सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए। तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों से अपनी जायज़ ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अब हजारों शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय संवेदनहीन भाजपा सरकार आवाज़ दबाने में लगी है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक बंद कर दीं गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी मांग है कि सरकार को गंभीरता के साथ तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर होगी। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan
Govind Singh Dotasra63,235 views • 1 month ago

मैं बार-बार कह रहा हूं कि BJP-RSS के लोग बेईमान हैं, दोहरे चरित्र के लोग हैं। सरकार चाहे भाजपा की हो लेकिन पर्दे के पीछे RSS का एजेंडा चल रहा है। भाजपा सरकार के भीतर RSS की नीतियां, स्कूलों में RSS की विचारधारा और विश्वविद्यालयों में RSS के एजेंडें.. आखिर देश और हमारी शिक्षा व्यवस्था को किस दिशा में ले जाया जा रहा है? ये लोग RSS के नेताओं के बारे में सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उनकी झूठी विशेषताएं बता रहे हैं। जब महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस देश की आजादी की लड़ाई लड़ रही थी, तब आपका योगदान क्या था? क्या विशेषताएं थी? अंग्रेजों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी करना, अंग्रेजों से मिलकर आज़ादी का विरोध करना। क्या RSS की यही उपलब्धि पढ़ाना चाहती है भाजपा सरकार? यूनिवर्सिटी में अधिकांश वीसी आरएसएस के लोग बैठे हैं, जो कभी शस्त्र पूजन कराते हैं, कभी संघ का झंड़ा लगाकर प्रार्थना करते हैं। ये लोग बच्चों में नफरत के बीज बो रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है।
Govind Singh Dotasra53,416 views • 29 days ago